फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aasman se bars rhi aag, lg rhe lu ke thapede

आसमान से बरस रही आग, लग रहे लूू के थपेड़े

Sat, 08 Jun 2019 02:18 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
aasman se bars rhi aag, lg rhe lu ke thapede
lu in lalitpur - फोटो : amar ujala, lalitpur news
छह दिन से तापमान बढ़ने से गर्मी और लू का कहर बढ़ रहा है। जहां सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसानी शुरू हो जाती है। दोपहर होते ही गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो जाते हैं। ऐसे में दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। लोग जरूरत पर ही घरों से निकल रहे हैं। शुक्रवार को जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बीते दो सप्ताह से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस हैं। तापमान में वृद्घि होने से गर्मी अधिक पड़ रही है। सुबह नौ बजे से ही गर्मी का कहर बरसना शुरु हो जाता है। जहां छांव व कमरों में बिना पंखे का ठहरना मुश्किल हो रहा है। वहीं पसीना भी एक पल के लिए नहीं सूख रहा है। ऐसे में लोगो को घरों में ही राहत नहीं मिल रही है। हालत यह है कि पंखों के साथ ही कूलर भी गर्म हवा दे रहे हैं। शुक्रवार को जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन न्यूतम 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। जिससे रात में भी गर्मी अधिक पड़ रही है।
विज्ञापन


दिन में तेज धूप में निकलने से लोगों को गर्म हवाओं से अधिक परेशानी रही। गर्म हवाएं चलने से लोगों को लू लगने का खतरा सता रहा है। ऐसे में अधिकतर लोग बच्चों के साथ दोपहर में बच्चों को लेकर बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं बड़े लोगों को भी लू लगने जैसी समस्या उत्पन्न होने की संभावाना बनी है। सुबह दस बजे के बाद मजबूरी में ही घरों से बाहर निकलने वाले ही निकल रहे हैं। अन्यथा की स्थिति अधिकांश लोग अपने घरों में ही रहे। गर्मी के प्रभाव अधिक होने के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। जो लगभग चार बजे तक रहता है। चार बजे कुछ लोग ही घरों से बाहर निकल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म हवाओं से करें बचाव
पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थ छांछ, नींबू का पानी, आम के पने का सेवन करें।
हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें और सिर को ढक कर ही घर से निकलें।  
कड़ी धूप से बचें मजबूरी में ही घर से निकलें।
लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से साफ करें। चिकित्सक से संपर्क करें।
बीमार, गर्भवती महिलाएं और मजदूर लोग अधिक सावधानी बरतें।
संतुलित हल्का नियमित भोजन करें, अधिक प्रोटीन वाले बासी खाद पदार्थ खाने से बचें। जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पानी पिलाएं।


लू से बचने के लिए अधिक पानी का सेवन करें। खरबूज व तरबूज फलों का अधिक सेवन करें। घर से निकलते समय फुल कपड़े पहनें। सिर को ढंक कर रखें।
डा. अमित चतुर्वेदी
 वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed