फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Aadhar card will be make in bajaranggadh camp

बजरंगगढ़ में कैंप लगाकर बनेंगे आधार कार्ड

Tue, 28 Jul 2020 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card will be make in bajaranggadh camp
बजरंगगढ़ का निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा - फोटो : LALITPUR
पाली। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने भ्रमण के दौरान विकासखंड बिरधा के ग्राम पाली ग्रामीण में सहरिया बस्ती बजरंगगढ़ पहुंच कर शासन द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने को कहा और सहरिया बस्ती के एक-एक घर जाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

पाली ग्रामीण के बजरंगगढ़ मजरे में बन रहे प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, नालियां और सफाई का निरीक्षण किया। सबसे पहले आशा एवं एएनएम से कोरोना महामारी के डोर - टू- डोर सर्वे के कार्य की समीक्षा की, आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पोषाहार के संबंध में जानकारी की। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार पोषाहार का वितरण कराएं। ग्रामीणों से बिजली, पानी, राशन एवं मनरेगा के कार्यों की चर्चा की तथा स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की जानकारी ली। समूहों की महिलाओं को अवगत कराया कि आम का आचार, कपड़े, सिलाई आदि कार्य समूह द्वारा किया जाता है। महिलाओं ने बताया कि आधार कार्ड नहीं होने की वजह से राशन कार्ड से नाम कट गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि कैंप लगाकर
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाएं। उन्होंने एक महिला से पूछा तो बताया कि आवास कच्चा है। इस पर उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि महिला को आवास, राशन तथा शौचालय का लाभ दिलवाएं। सहारिया बस्ती में काम करने वाले श्रमिकों के जॉब कार्ड बनवाएं। सहरिया बस्ती में नाली नहीं बनने पर नाराजगी व्यक्त कर हुये प्रधान को शीघ्र नाली निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्युतीकरण, विद्यालय, पशुओं के टीकाकरण, प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी, हैंडपंप, शौचालय, मनरेगा, नि:शुल्क बोरिंग, विधवा व दिव्यांग पेंशन, राशनकार्ड, अवैध कब्जा की जानकारी की। अधूरे विद्युतीकरण को शीघ्र पूरा कराने, खराब हैंडपंपों को रीबोर या मरम्मत कराने और नालियों को बनवाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने श्री नीलकंठेश्वर मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए।
इस मौके पर जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी पाली अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रताप सिंह, बीडीओ बिरधा, थानाध्यक्ष पाली आदि उपस्थित रहे।
ललितपुर। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कलक्ट्रेट में एकीकृत आपदा नियंत्रण कक्ष/ कोविड कंट्रोल रूम सहित नेहरू नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल की समस्या सुनी। इस दौरान नेहरू नगर में दो हैंडपंप खराब मिले। सीसी सड़क के किनारे नाली का निर्माण होता हुआ पाया गया। इसमें गुणवत्ताहीन ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष में शराब की बोतलों का ढेर मिला। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को उन्होंने कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों से कंट्रोल रूम के संबंध में पूछताछ की। अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि कंट्रोल रूम में आने वाले प्रत्येक फोन कॉल पर कार्रवाई की जाती है। दो शिफ्टों में कार्य किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत का निस्तारण उसी दिन कर शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है। विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इस पर बताया कि एक चिकित्सक व पांच कर्मचारी साथ में कार्य करते हैं।
आयुक्त द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों से पॉजिटिव निकलने वाले केसों, उनके फॉलोअप तथा शासनादेश के अनुसार कार्य किए जाने की समीक्षा की। उन्होंने प्रतिदिन घर जाकर सैंपलिंग/सर्वे करने वाली सर्विलांस टीम के कार्य के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अपर उपजिलाधिकारी/ प्रभारी अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन संबंधित क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन की सूचना मरीजों की सूची सहित सभी
जगह भेजी जाए। उन्होंने होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों के घरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नेहरूनगर का निरीक्षण किया। उधर, प्राथमिक विद्यालय नेहरूनगर के एक कक्ष में भारी संख्या में शराब की बोतलों (पौवा) का ढेर पाया गया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि शराब पीने वाले आए दिन शराब पीते हैं व स्कूल में ही पौवा फेंक देते हैं। मना करने पर मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से तत्काल ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी को विद्यालय की सफाई कराने को कहा।

मंडलायुक्त ने बंद कराया निर्माण कार्य
लोगों ने बताया कि पेयजल की काफी समस्या है। मौके पर दो हैंडपंप खराब पाए गए। सीसी रोड के किनारे नाली निर्माण हो रहा था। इसमें गुणवत्ताहीन ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। इस पर उन्होंने तत्काल कार्य बंद कराते हुए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए निर्माण में गुणवत्तायुक्त ईंटों का प्रयोग किया जाए। निरीक्षण में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर उप जिलाधिकारी एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed