फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man who came to meet a married woman, case filed against his partner

Lalitpur News: विवाहिता से मिलने आए युवक, उसके साथी पर मुकदमा

Mon, 08 Sep 2025 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to meet a married woman, case filed against his partner
ललितपुर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर विवाहिता से मिलने आए हरवेंद्र राजा और उसके साथी नरेंद्र सहरिया को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उनके पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ था। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत एक गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया था, जब पिता-पुत्र ने शोर मचाते हुए परिवार की महिला का अपहरण करने की बात बताई। गांव के लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया था और उनकी पिटाई कर दी थी। पकड़े गए युवक हरेंद्र राजा निवासी ग्राम सौंरई थाना बामनौरा, जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश ने बताया था कि वह उक्त महिला का दोस्त है। उसी ने बुलाया था।
विज्ञापन

महिला ने भी हरेंद्र राजा को अपना दोस्त और पति द्वारा मारपीट किए जाने पर मदद के लिए बुलाने की बात कही थी। महिला ने हरेंद्र के साथ ही जाने और साथ रहने की बात बताई थी। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों युवकों को डायल-112 पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोतवाली सदर पहुंचाया था। इसके बाद अपहरण की घटना को झूठा और मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया था। रविवार को कोतवाली सदर पुलिस ने हरेंद्र राजा और उसके साथी नरेंद्र सहरिया निवासी ग्राम खिरियाडांग थाना बार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed