फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man was killed by beating his head with a weight for protesting against the abuses being given to his mother.

Lalitpur News: मां को दी जा रही गालियों का विरोध करने पर युवक की सिर पर बाट मारकर हत्या

Mon, 01 Apr 2024 04:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed by beating his head with a weight for protesting against the abuses being given to his mother.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार की रात सौजना थाना क्षेत्र के छापछौल गांव में मां को दी जा रहीं गालियों का विरोध करने पर एक युवक की सिर पर बाट मारकर हत्या कर दी गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसके पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार रात नौ बजे महेंद्र सहरिया (22) पुत्र मिठ्ठूलाल की मां शक्करबाई (55) घर के पास की दुकान से आलू की टिकिया लेने के लिए गई थीं। वहां पड़ोसी अरुण सहरिया भी खड़ा था। पुलिस ने बताया कि अरुण शराब के नशे में था। शक्करबाई ने उससे दुकान से दूर हट जाने को कहा। बस इसी बात पर अरुण भड़क उठा और उसने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद शक्करबाई अपने घर चली आईं तो अरुण उनके पीछे घर तक आ धमका। वह शक्करबाई को गालियां देने लगा। इस दौरान बेटा महेंद्र घर से बाहर आया और अरुण को गाली देने से रोका। आरोप है कि गुस्साए अरुण ने महेंद्र की पिटाई कर दी। इस दौरान पास की दुकान से एक किलोग्राम का बाट महेंद्र के सिर पर मारा गया। इससे महेंद्र मौके पर ही घायल होकर गिर गया। इस दौरान अरुण का पिता रामलाल और भाई विशाल भी आ गए। आननफानन घायल महेंद्र को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक दो भाई-एक बहन में बड़ा था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था।
---------
पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार
शनिवार की शाम को महेंद्र के शव को ग्राम छापछौल ले जाया गया। यहां पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

--------
मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed