फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man injured in a land dispute dies; villagers block the road by placing his body.

Lalitpur News: जमीन विवाद में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया जाम

Sat, 25 Apr 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a land dispute dies; villagers block the road by placing his body.
कार्रवाई की मांग को लेकर पूराकलां तिराहे पर प्रदर्शन, आश्वासन के बाद खुला रास्ता
विज्ञापन

तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा के मजरा तिवारीबारे में जमीन विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को झांसी से शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया।
जब पूराकलां पुलिस ने हंगामा करने वालों के खिलाफ बल प्रयोग किया, तो वह लोग ट्रैक्टरों में सवार होकर शव को लेकर तालबेहट की ओर चल दिए। इसके बाद इसके बाद तालबेहट में पूराकलां तिराहे पर शव रख कर सड़क को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान पुलिस से प्रदर्शनकारियों की जमकर बहस हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई नहीं की, जिसके विरोध में पहले गांव में और बाद में तालबेहट के पूराकलां तिराहे पर शव रखकर जाम लगाया गया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम अभिजीत सिंह और सीओ अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पहले ही दर्ज
पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को युवक आशीष कुशवाहा पर घात लगाकर हमला किया गया था। इस संबंध में परिजनों की तहरीर पर रात में ही आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घायल को पहले तालबेहट और बाद में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप
प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि पूर्व में हुए विवाद की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। उनका कहना था कि यदि पहले ही सख्ती की जाती, तो घटना टल सकती थी।


कई थानों की पुलिस रही तैनात
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तालबेहट, पूराकलां, कोतवाली ललितपुर, बार और महिला थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही।

मासूम बेटी को देख नम हुईं आंखें
प्रदर्शन के दौरान मृतक की मासूम पुत्री को गोद में लिए परिजनों का दर्द देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतक की पत्नी की हालत भी खराब बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed