{"_id":"69f90e698baacb3b2d00c527","slug":"a-young-man-eating-at-a-roadside-eatery-was-collectively-beaten-up-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-155857-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ढाबे पर खाना खा रहे युवक को एकजुट होकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ढाबे पर खाना खा रहे युवक को एकजुट होकर पीटा
विज्ञापन
11 नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होटल पर साथियों संग खाना खा रहे युवक से अवैध रुपयों की मांग करने और मना करने पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर एकराय होकर हमला करने के मामले में पुलिस ने 11 नामजद और 6 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के मोहल्ला झांसीपुरा निवासी सानू करौसिया ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 3 मई की दोपहर को उसका भाई नवनीत अपने साथियों के साथ ग्राम रोंडा में एक ढाबा पर खाना खाने के लिए गए थे। यहां पर उत्कर्ष साहू निवासी अजीतापुरा, अमन खटीक, मोहित, अनिकेत निवासी पिसनारी, रवि कुशवाहा निवासी एनएमवी काॅलेज के पीछे शिवनगर, विक्की पंथ निवासी रामनगर देहरे के पास, शिवम खटीक, रुद्र निवासी ग्राम सतरवांस, केशव सेन निवासी चौकाबाग, शिवम खटीक निवासी घुसयाना, आकाश परिहार निवासी पिसनारी बाग अपने 5-6 साथियों के साथ आया और उसके भाई नवनीत से अवैध रुपयों की मांग करने लगे।
मना करने पर आरोपियों ने उसके भाई को गालियां दी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपी उत्कर्ष साहू ने नवनीत के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जबकि अन्य आरोपियों ने एकजुट होकर लात घूंसो, लाठी-डंडों से पिटाई की। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।