फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A young man died after being electrocuted while opening a sound system.

Lalitpur News: साउंड सिस्टम खोलते समय करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 05 Nov 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being electrocuted while opening a sound system.
परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम, शव का कर दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बानपुर। भजन-कीर्तन कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद साउंड सिस्टम को निकालते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत हो गया और एमपी के टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम वीर निवासी पुष्पेंद्र कुमार (18) पुत्र सुक्का कुशवाहा डीजे चलाने का काम करता था। सोमवार को गांव में ही भजन-कीर्तन कार्यक्रम हो रहा था। इसमें पुष्पेंद्र ने अपना साउंड सिस्टम लगाया था। देर शाम को कार्यक्रम समाप्त हुआ तो वह साउंड सिस्टम को निकाल रहा था। इसी दौरान एम्प्लीफायर में करंट आ गया और पुष्पेंद्र उसकी चपेट में आकर अचेत हो गया। परिजन और गांव के लोग उसे बानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। यहां से उसे लेकर परिजन टीकमगढ़ जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में पुष्पेंद्र की मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा भाई था। करीब सात माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि युवक की मौत को लेकर थाना स्तर पर किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed