{"_id":"5f4960368ebc3e2ac12b8938","slug":"a-women-jump-in-dam-lalitpur-news-jhs1749345147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने निकाला घर से तो महिला ने बांध में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने निकाला घर से तो महिला ने बांध में लगाई छलांग
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने गोविंदसागर बांध में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान बांध पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे देख लिया और उसे पकड़कर जान देने से रोक लिया।
शहर के मोहल्ला खिरकापुरा निवासी 23 वर्षीय महिला का शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर पति ने उसे घर से निकाल दिया और जब उसने यह बात मायके में बताई तो मायके वालों ने भी इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे झुब्ध होकर महिला रोती हुई गोविंदसागर बांध पर जा पहुंची और बांध में छलांग लगाने लगी, लेकिन उसकी यह दशा देखकर बांध पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे कूदने से रोक लिया और उसे बांध के किनारे
से दूर करके डायल 112 पर पुलिस को फोन किया। जानकारी मिलने पर डायल 112 एवं महिला पुलिस तत्काल मौक पर पहुंच गई और महिला को समझाबुझाकर किसी प्रकार कोतवाली ले आई और महिला से उसकी आपबीती जानने के बाद परिजनों से संपर्क किया। महिला का कहना है कि उसके परिजन उस पर शक करते हैं, जिसके चलते उसे घर से निकाल दिया था। इसी वजह से वह बांध में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी, लेकिन एक साहब ने उसे बचा लिया। उसकी दो बच्ची भी हैं और उसका विवाह करीब सात साल पहले हुआ था। वह घर में रहना चाहती है। हालांकि, महिला ने परिजनों के खिलाफ कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध पर महिला के आत्महत्या करने के प्रयास की सूचना पर डायल 112 पुलिस एवं महिला पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सकुशल कोतवाली ले आए हैं। महिला को उसके घर भिजवाया जा रहा है। इस मामले में जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार शुक्ला, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।