फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A woman was bitten by a snake while sleeping at her daughter's house, resulting in her death

Lalitpur News: बेटी के घर पर महिला को सोते समय नाग-नागिन ने डसा, मौत

Sun, 15 Jun 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A woman was bitten by a snake while sleeping at her daughter's house, resulting in her death
- पुत्री ने कहा बिस्तर पर सिरहाने बैठे थे नाग-नागिन, हाथ में दो जगह बने थे काटने के निशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा/ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम पिपरा के मजरा कंचनपुरा में शनिवार की सुबह महिला को हाथ में नाग-नागिन ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के हाथ में दो जगह काटने के निशान बताए गए। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर घर चले गए।
पुत्री सोनम ने बताया कि उसकी मां रतीबाई (55) उसकी ससुराल पिपरा कंचनपुरा में तीन-चार साल से रह रही थी। शनिवार को एक ही बिस्तर पर वह, उसकी पुत्री और मां रतीबाई सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे उसकी मां ने बताया कि उसे किसी ने काट लिया। इस पर उसने आसपास देखा तो पलंग के सिरहाने पर नाग और नागिन जोड़े के साथ बैठे हुए थे। रतीबाई के हाथ में दो जगह सांप के काटने के निशान बने हुए थे। आनन फानन पड़ोस के गांव में झाड़-फूंक के लिए रतीबाई को ले गए। यहां से सुबह करीब साढ़े छह बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने रतीबाई के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को लेकर बीना बारधाय, मध्यप्रदेश लेकर चले गए। मृतका के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

-----
नाग नागिन दिखने से मोहल्ले में दहशत
सोनम ने बताया कि नाग-नागिन के चलते मोहल्ले के लोगों में दहशत बनी रही। नागिन उछल उछल कर इधर से उधर भाग रही थी। इस कारण से लोग उसके घर के आसपास आने से डर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिंदा होने की आस में अस्पताल से ले गए पुन : झाड़-फूंक कराने
मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों ने रतीबाई को मृत घोषित किया तो परिजन जिंदा होने की आस में शव ले गए। यहां से वह लोग रतीबाई को लेकर ग्राम बुढ़वार झाड़-फूंक कराने को पहुंचे। यहां बताया गया कि रतीबाई की माैत हो गई है। जिसके बाद परिजन शव लेकर यहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed