फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A strong booth structure is the guarantee of BJP's victory: Dharmpal

मजबूत बूथ संरचना ही भाजपा की जीत की गारंटी : धर्मपाल

Fri, 10 Jul 2026 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A strong booth structure is the guarantee of BJP's victory: Dharmpal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने कहा कि मजबूत बूथ संरचना और प्रभावी बूथ प्रबंधन ही भाजपा की चुनावी सफलता का मूल आधार है। बूथ स्तर पर संगठन जितना सशक्त होगा, चुनावी परिणाम उतने ही बेहतर होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ के माइक्रोमैनेजमेंट और सोशल इंजीनियरिंग के गुर बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
वह बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की रणनीति में बूथ अध्यक्ष की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। बूथ अध्यक्ष की सक्रियता, निरंतर संपर्क और लक्ष्य आधारित कार्यशैली ही संगठन को जीत तक पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने मंडल प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित हों, उनका एजेंडा पूर्व निर्धारित रहे और सभी गतिविधियों का रजिस्टर व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के अभियान और कार्यक्रम तभी सफल होंगे, जब बूथ समितियां सक्रिय रहें। प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी क्षमता और योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि केवल जिलाध्यक्ष के प्रयासों से संगठन का कार्य नहीं चल सकता। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। अब मोर्चों के जिलाध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों की नियुक्तियां की जाएंगी। इसके बाद पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 96 जिलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा चुके हैं। संगठनात्मक ढांचा पूर्ण होने के बाद चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री गौरव गौतम ने किया, जबकि आभार प्रांतीय मंत्री डॉ. अनिल यादव ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ‘मन्नू कोरी’, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन, सोनाली बबेले, वरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुंदेला, कौस्तुभ चौबे, डॉ. राजकुमार जैन, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed