फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   A rusty hand grenade was found while digging a drain

Lalitpur News: नाली की खोदाई में मिला जंग लगा हथगोला

Mon, 12 May 2025 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A rusty hand grenade was found while digging a drain
ललितपुर/पाली। नाली की खोदाई के दौरान जंग लगा हथगोला मिलने से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने हथगोले को अपने कब्जे में ले लिया। पता लगाया जा रहा है कि यह कितना पुराना है और कहां से आया।
विज्ञापन

पाली तहसील मार्ग पर नगर पंचायत जेसीबी से नाली खोदवा रहा है। रविवार सुबह खोदाई के दौरान मिट्टी में एक हथगोला दिखा। यह काफी पुराना था। इसे देखने के लिए भीड़ लग गई। पुलिस भी पहुंची। उसके अनुसार हथगोला कस्बा पाली से सटे कनपुराघाटी क्षेत्र में कई वर्ष पूर्व हुए सेना के अभ्यास के समय का हो सकता है।
विज्ञापन

-------
बम निरोधक दस्ता ने की जांच पड़ताल
दोपहर में बम निरोधक दस्ता की टीम अपने वाहन के साथ मौके पर पहुंची। उसने आसपास गहनता से जांच की। टीम यह खोजबीन कर रही है कि इस क्षेत्र में जमीन के अंदर और हथगोले या विस्फोटक तो मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सुरक्षित स्थान पर रखा बम : पुलिस ने हथगोले को उठाकर सुरक्षा के लिहाज से आबादी क्षेत्र से दूर रखवा दिया है। आसपास पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है।
-------
पाली में तहसील रोड पर नाली की खोदाई करते समय एक जंग लगा हैंड ग्रेनेड मिला। इस संबंध में जांच की जा रही है।
अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article