{"_id":"25-51935","slug":"Lalitpur-51935-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 प्राइमरी स्कूलों को मिले प्रधानाध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 प्राइमरी स्कूलों को मिले प्रधानाध्यापक
Lalitpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत उर्दू एवं मृतक आश्रित शिक्षकों को पदोन्नति के रूप में दीपावली का तोहफा मिला है। गत दिवस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कुल 80 शिक्षकों की पदोन्नत सूची जारी कर दी है, इससे लंबे समय से आश लगाए बैठे शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को पदोन्नति आदेश लेने पहुंचे शिक्षकों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत उर्दू एवं मृतक आश्रित शिक्षकों की तकनीकी अड़चन के चलते पदोन्नति अटकी पड़ी थी। नये शासनादेश ने इस अड़चन को दूर कर दिया है। बीते दिनों उर्दू एवं मृतक आश्रित शिक्षक, विशिष्ट बीटीसी एवं बीटीसी प्रशिक्षणधारी शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया अपनाई गई। बृहस्पतिवार को शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी गई। इसमें 53 सहायक अध्यापकों को प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक बनाया गया है। शेष शिक्षक जूनियर हाईस्कूल में पदोन्नत हुए हैं।