{"_id":"25-45078","slug":"Lalitpur-45078-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर सिस्टम से लैस होंगे आवासीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर सिस्टम से लैस होंगे आवासीय स्कूल
Lalitpur
Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों को जल्द ही बिजली की अंधाधुंध कटौती से छुटकारा मिलने वाला है। बेसिक शिक्षा विभाग ने वार्षिक प्लान में सोलर सिस्टम का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी है।
प्रत्येक ब्लाक में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में निर्धन छात्राओं को जूनियर स्तर तक की शिक्षा के साथ तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं हैं। स्कूलों में संयोजन के बाद भी बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। बिजली की अंधाधुंध कटौती से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे निपटने के लिए विभागीय अफसरों ने आवासीय स्कूलों में सोलर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव तैयार किया। वार्षिक प्लान में आवासीय स्कूल तालबेहट, बार, मड़ावरा, बिरधा व जखौरा को सोलर सिस्टम के प्रस्ताव में शामिल किया गया है।
बीते माह बीएसए विनोद कुमार मिश्रा ने शासन को वार्षिक प्लान सौंपा। शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए भारत सरकार के पास भेज दिया है। गौरतलब है कि आवासीय स्कूल महरौनी पहले से ही सोलर सिस्टम से लैस है। यदि पांच स्कूलों में सोलर सिस्टम को और मंजूरी मिल जाती है तो जिले के सभी आवासीय स्कूल इस सिस्टम से जुड़ जाएंगे।