{"_id":"25-44809","slug":"Lalitpur-44809-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष के वाहन से उतारी गई काली फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष के वाहन से उतारी गई काली फिल्म
Lalitpur
Updated Tue, 25 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी नगर में विभिन्न राजनीतिक दलों के झंडे व बैनर लगी गाड़ियां फर्राटा भर रहीं हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष की सफारी गाड़ी में लगा पार्टी का झंडा व शीशे से काली फिल्म उतारी गई।
सोमवार को एसडीएम सदर आर एस वर्मा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान कैलगुवां रोड से टोल बैरियर तक वाहनों को रोककर जांच की गई। तुवन चौराहे के निकट भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे की सफारी गाड़ी रोकी गई, जिसमें पार्टी का झंडा व शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एमपी तिवारी के निर्देश पर पुलिस कर्मियाें ने गाड़ी से झंडा व शीशों से काली फिल्म उतारी। गाड़ी के पीछे वाले कांच पर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का पोस्टर भी लगा हुआ था, जिसे अनुमति के आधार पर ही लगाया गया था। इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए अनेक वाहनों के एमवी एक्ट के अंतर्गत चालान किए गए। चेकिंग अभियान में डिप्टी कलेक्टर व नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रशांत भारती, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एमपी तिवारी शामिल रहे।
नजर नहीं आए सत्ताधारियों के वाहन!
पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों की संयुक्त वाहन चेकिंग में खास बात यह रही कि इस दौरान सत्ताधारी दल से जुड़े नेताआें का एक भी वाहन सड़क पर नजर नहीं आया, जिसको लेकर चरचाएं रहीं। कमोवेश यही, स्थिति पूर्व में हुई वाहन चेकिंग में भी देखा गया था। हालांकि, बसपा के महरौनी विधायक की गाड़ी सीज किए जाने पर विधायक ने चेकिंग में भेदभाव बरते जाने काआरोप लगाया था।