फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विधायक की गाड़ी से उतारी काली फिल्म

विधायक की गाड़ी से उतारी काली फिल्म

Fri, 14 Mar 2014 05:32 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Fri, 14 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान महरौनी विधायक की गाड़ी के शीशों से काली फिल्म उतारी। वाहन चालक के पास अभिलेख न होने पर गाड़ी को सीज कर दिया गया। इस दौरान कई वाहनों को चेक किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक विवेक सिंह के नेतृत्व में काली फिल्म, पद नाम पट्टिका व अनाधिकृत रूप से लाल व नीली बत्तियों वाले वाहनों की चेकिंग की गई। बस स्टैंड के निकट कोतवाली पुलिस ने महरौनी विधायक फेरन लाल अहिरवार की बगैर नंबर वाली एक्सयूवी कार रोककर अभिलेखों की जांच की। कार में मौजूद वाहन चालक राजेंद्र निवासी ग्राम करगन एवं विधायक पुत्र सुरेंद्र गाड़ी से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। इसके बाद गाड़ी को कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके शीशों पर लगी काली फिल्म उतारी गई। इसके बाद गाड़ी को सीज कर दिया गया। कोतवाली सदर में वाहन चालक के खिलाफ 3/181 एमवी एक्ट, 107/177 सी एमवी एक्ट, 138 (3) एमवी एक्ट, 192/177 एमवी एक्ट व 207 एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने कई चार पहिया वाहनों को चेक किया। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित धाराओं में चालान किए गए।
विज्ञापन


सत्ताधारी दल की गाड़ी की अनदेखी की
जिस समय कोतवाली सदर में बसपा के महरौनी विधायक की गाड़ी के शीशों से काली फिल्म उतारने की कार्रवाई चल रही थी, उसी समय सत्ताधारी का झंडा व पद नाम पट्टिका लगी गाड़ी चंद कदम की दूरी पर खड़ी हुई थी। वाहनों की चेकिंग के दौरान उस पर किसी भी पुलिस कर्मी की नजर नहीं पड़ी, जिसको लेकर लोगों में तरह- तरह की चरचाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed