फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   8,432 families living below the poverty line

Lalitpur News: गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 8,432 परिवार

Thu, 19 Jun 2025 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
8,432 families living below the poverty line
ललितपुर। ग्राम पंचायतों में कराए गए सर्वे में 8432 परिवार गरीबी रेखा से जीवन यापन करने की श्रेणी में पाए गए। अब जिला प्रशासन इन्हें सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की कवायद कर रहा है।
विज्ञापन

सर्वे में 4794 परिवारों के पास पक्के आवास नहीं मिले, इनमें से 4689 परिवारों का प्रधानमंत्री आवास के लिए चयन किया गया। वहीं, 105 परिवारों को सीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। 1007 परिवार किसान सम्मान निधि से वंचित पाए गए, जिनमें से 122 परिवारों का आवेदन कराया गया। 7371 परिवार श्रम कार्ड से वंचित पाए गए, इनमें 18 साल से 60 साल के व्यक्तियों की संख्या 16424 थी। आयुष्मान कार्ड से 3281 परिवार वंचित पाए गए, इसके लिए शासनस्तर पर इन परिवारों को शामिल करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड से वंचित 2049 परिवार मिले, इनमें से 993 का आवेदन करा दिया गया। वृद्धावस्था पेंशन से वंचित 863 परिवार मिले, जिनमें 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 1103 है। इनमें से 265 परिवारों का आवेदन करा दिया गया है। विधवा पेंशन से वंचित 582 परिवार मिले, जिसमें कुल 610 विधवाएं थी, इनमें 19 परिवारों का आवेदन करा दिया गया है। वहीं, 72 दिव्यांग पेंशन से वंचित पाए गए, उनमें से 22 लोगों का आवेदन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जीरो पावर्टी योजना के तहत सर्वे कराया गया है। वंचित परिवारों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
दीपक यादव, पीडी, ग्राम्य विकास विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed