{"_id":"5a5285824f1c1b40198b56f5","slug":"71515357570-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: जिले की रैंकिंग बढ़ाने में संस्थाओं से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: जिले की रैंकिंग बढ़ाने में संस्थाओं से मांगा सहयोग
Updated Mon, 08 Jan 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की रैंकिंग बढ़ाने में संस्थाओं से मांगा सहयोग
ललितपुर।
नगर पालिका परिषद के सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर के सामाजिक संस्थाओं की बैठक हुई। इसमें अधिशासी अधिकारी ने ललितपुर की रैंकिंग को ऊंचे पायदान पर लाने में सहयोग का आह्वान किया।
उपनगर आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद अवनींद्र कुमार ने स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के अंतर्गत कराए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए ललितपुर में व्यक्तिगत व सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालय की प्रगति को संस्थाओं के बीच साझा किया। उन्होंने कहा कि ललितपुर को स्वच्छ बनाने का सपना तभी पूरा हो सकता है, जब सभी निवासी शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। उन्होंने घर-घर शौचालय बनवाने, स्वच्छता ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने, गीला व सूखा कचरा डस्टबिन में डालने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान जन जागरूकता के लिए बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी संस्थाओं ने अपनी भागीदारी देने का संकल्प लिया। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में पूछे जाने वाले कुछ आसान सवालों के बारे में भी सभा में उपस्थित सभी संस्थाओं को जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे संस्थाएं भी लोगों को जागरूक कर सकें।
मोटिवेटर फिरोज इकबाल द्वारा डिजाईन लोगो ललित आरंभ भी दिखाया गया। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक आरके लवानिया, सफाई और खाद्य निरिक्षक दिनेश बिरौनिया, अवर अभियंता विपिन कुमार, वरिष्ठ लिपिक हबीब खान, अभिषेक चौबे, प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक खरे, मोटिवेटर फिरोज इकबाल, टीम मिशन बेटियां के डा. विकास गुप्ता, रामकुमार निरंजन, हाकिम सिंह यादव, नशा और भिक्षा मुक्त अभियान के इंदर सिंह पटेल, ललितपुर जागरूकता अभियान से अर्चना बीके अग्रवाल, अखिलेश कुमार, गोल्डी त्रिवेदी, डीबी टेक से ऋषिराज मिश्रा, अब्दुल रहमान, स्वच्छ ललितपुर सुंदर ललितपुर जागरूकता अभियान से अंकित जैन, अमित तिवारी, मुक्ति संस्था से कन्हैया नामदेव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, सुनील चौबे बुढ़वार, प्रमोद सक्सैना, मानव आर्गनाजेशन से संजय सैन, शेडो ग्रुप अनुराग चतुर्वेदी, मुकेश साहू, परशुराम साहू सहित नगर पालिका स्टाफ आदि मौजूद रहे।