{"_id":"5bc64a67bdec2269bc7fdf5a","slug":"61539721831-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह निर्धन छात्राओं को बांटे गए चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह निर्धन छात्राओं को बांटे गए चेक
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी शिक्षित देश सुरक्षित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्लोगन को आगे बढ़ाते हुए 11 निर्धन छात्राओं को चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि अनुराग जैन पार्षद वार्ड नं-6 एवं विशिष्ट अतिथि किरन सेन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व डॉ. जनक किशोरी शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मॉ को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। स्वाति बिरखरे ने जगदीश मालवीय द्वारा चलाये जा रहे अभियान की विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने कहा कि समाज में बेटी का होना कितना आवश्यक है। इस पर उन्होंने विस्तार से अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त डॉ. जनक किशोरी, सुनील चौबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। किरन सेन ने सामाजिक कार्यो पर जोर देने की बात कही। इस दौरान राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जगदीश मालवीय सेवानिवृत्त मैनेजर यूको बैक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 11 बालिकाओं को चेक वितरित किए। कार्यक्रम के प्रमुख रूप में राजरानी त्रिपाठी, सुधांशु मालवीय, मनीषा वर्मा, निपूर श्रीवास्तव, सोनाली शर्मा, रागनी चैधरी, सावित्री पटेल, अर्चना श्रीवास्तव, अंजूम खान, शहनवाज, शीतल यादव, सिंकी राजा, अंजना कुशवाहा, ममता तिवारी, एकता राजपूत, प्रभा रैकवार उपस्थित रही।
विज्ञापन