फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नगर में फुटपाथी दुकानें होंगी व्यवस्थित

नगर में फुटपाथी दुकानें होंगी व्यवस्थित

Fri, 18 Aug 2017 08:07 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
नगर में फुटपाथी दुकानें होंगी व्यवस्थित
नगर में फुटपाथ की दुकानें होंगी व्यवस्थित
विज्ञापन

ललितपुर।
नगर को अतिक्रमण की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलने की उम्मीद बंध गई है। शासन ने विभिन्न मार्गों के फुटपाथ की दुकानों को व्यवस्थित करने का निर्णय लिया है। यह सारा कार्य नगर पालिका परिषद के अधीन गठित फेरी समिति की निगरानी में कराया जाएगा। इससे जहां अतिक्रमण का स्थायी समाधान होगा। वहीं, पथ विक्रेताओं को आए दिन चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान से भी छुटकारा मिल जाएगा।
हर साल लाखों रुपये शहर के कायाकल्प पर खर्च हो रहे हैं। लेकिन, विकास कार्य नजर नहीं आते हैं। इसकी वजह जगह-जगह पसरा अतिक्रमण है। मुख्य मार्ग भी इससे अछूता नहीं है। स्टेशन से लेकर नदीपार तक फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में है। इससे निपटने के लिए आए दिन अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए जाते हैं। इसमें सबसे ज्यादा फुटपाथ के दुकानदार प्रभावित होते हैं। इस स्थिति में अतिक्रमण हटाओ अभियान की मंशा पूरी नहीं हो पाती है। शासन ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए फुटपाथ पर दुकानें व्यवस्थित करने का फैसला लिया है, जिसके तहत सबसे पहले फेरी समिति का गठन किया जाना है। इसमें नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को समिति का अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सदस्यों में पथ विक्रेता सदस्य, दो सभासद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी का प्रतिनिधि, यातायात पुलिस का प्रतिनिधि, एसपी का नामित प्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का नामित व्यापारी प्रतिनिधि, स्थानीय कल्याण संघों के प्रतिनिधि, डीएम का नामित प्रतिनिधि, लीड बैंक प्रतिनिधि, आवास विकास विभाग का प्रतिनिधि, मुख्य नगर एवं नियोजक का प्रतिनिधि, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, अग्निशमन विभाग का भी एक-एक प्रतिनिधि शामिल किया जाएगा। यह समिति फुटपाथी दुकानदारों के हितों की रक्षा करेगी। इससे फुटपाथी दुकानदारों में रोजगार छिनने का भय समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


फेरी समिति का किया जा रहा गठन
फेरी समिति के गठन के लिए विभाग की ओर से विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें पथ विक्रेताओं से सदस्य के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समिति के गठन उपरांत फुटपाथ के दुकानदारों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ होगी। पंजीकृत दुकानदारों को स्थल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत कुमार, कर अधीक्षक
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed