फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पालिका से शौचालय का पैसा लेकर दबा बैठे नगरवासी

पालिका से शौचालय का पैसा लेकर दबा बैठे नगरवासी

Wed, 27 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पालिका से शौचालय का पैसा लेकर दबा बैठे नगरवासी

विज्ञापन
स्वच्छता के नाम पर पैसा दबाकर बैठ गए
नगर पालिका ईओ बोले, कराएंगे एफआईआर
वार्ड 25 में ही 149 लाभार्थी कर रहे मनमानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद अंतर्गत विभिन्न वार्डों में चयनित लाभार्थियों की मुश्किलें बढ़ना तय माना जा रहा है। जिन परिवारों ने शौचालयों का निर्माण नहीं कराया है, उनके खिलाफ पालिका प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वार्डवार डिफाल्टरों की सूची बनाई जा रही है। अकेले वार्ड नंबर 25 में 149 लाभार्थी पालिका का पैसा दबाए बैठे हैं।
नगर पालिका परिषद स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण करा रही हैं। जिन परिवारों के शौचालय नहीं हैं, उन्हें दो किस्तों में धनराशि मुहैया करा रही है। वार्ड नंबर 25 में तमाम लाभार्थियों को प्रथम किस्त में चार हजार रुपये के हिसाब से बैंकों के व्यक्तिगत खातों में धनराशि हस्तांतरित की। लेकिन 149 लाभार्थियों ने महीनों गुजर जाने के बाद भी शौचालयों का निर्माण नहीं कराया है। इनमें रामसेवक कुशवाहा, रामकिशोर, साहिद खान, कमला कुशवाहा, रमेश सेन, कौशल्या, कमलेश काछी, विश्वनाथ कुशवाहा, जयनारायण, नंदलाल कुशवाहा, सुंदरलाल, मनीराम झां, कमलाबाई, मीराबाई, मोतीलाल, अनंदीलाल कुशवाहा, भागवती, कला, साधना, सुनीता, उमादेवी, श्यामलाल, राजन कुशवाहा, शिवप्रसाद, भागीरथ, कपूरी, जानकीबाई, रमेश, सुनीता, सुरेंद्र नारायण, ममता, रैनुका, हल्कीबाई, महेंद्र कुशवाहा, गनपत सेन, सुशीला देवी, कस्तूरी, सरोज शामिल हैं। इन सभी को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। इसके बाद निर्माण नहीं कराने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


कोतवाल को सौंपी जाएगी सूची
जो लोग पैसा लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं करा रहे हैं। यदि एक सप्ताह के बाद भी शौचालयों का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ऐसे लाभार्थियों की सूची प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed