{"_id":"5ebd8f9f8ebc3e90751712b6","slug":"50-lack-loan-provided-in-festival-lalitpur-news-jhs1667408155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास लाख का ऋण वितरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास लाख का ऋण वितरण किया
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन ऋण मेला प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया गया। मेला में जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी मेें कार्यक्रम के दौरान छह लाभार्थियों को लगभग 50 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया।
बृहस्पतिवार को ऋण मेला में अपर जिलाधिकारी अनिल कुुमार मिश्र ने छह लाभार्थियों को जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना एवं बैंकों के माध्यम से संचालित मुद्रा योजना में ऋण वितरण किया। अपर जिलाधिकारी ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जनपद में अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराकर अधिकतम रोजगार सृजन करने का आह्वान किया।
इसके पूर्व जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में जिला उद्योग केंद्र द्वारा बैंकों के सहयोग से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (एमवाईएसवाई) में लगभग 375 लाख रुपये का ऋण वितरण कराया गया था। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) लगभग 323 लाख रुपये और एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) में लगभग 100 लाख रुपये का ऋण वितरण कराया गया था। इस प्रकार जिलाधिकारी द्वारा अब तक लगभग 800 लाख रुपये का ऋण जनपद के बेरोजगार युवकों/ भावी उद्यमियों को उपलब्ध कराया जा चुका है। इसमें से कई इकाइयां इसी वित्तीय वर्ष में चालू होंगी, जिनमें लगभग 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग एसके सूर्यवंशी, लाभार्थी क्रांति चौरसिया, राबिया, मनोज कुमार जैन, डालचंद्र आदि उपस्थित रहे।