फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बिजली सुधार को विभाग करेगा ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्घि, तार भी बदलेंगे

बिजली सुधार को विभाग करेगा ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्घि, तार भी बदलेंगे

Fri, 18 Jan 2019 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बिजली सुधार को विभाग करेगा ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्घि, तार भी बदलेंगे

विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, तार भी बदलेंगे
ललितपुर। बिजली व्यवस्था में सुधार लाने के लिए विद्युत विभाग इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में लोड के मुताबिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि करेगा। हादसों को आमंत्रण दे रहे जर्जर तारों को भी बदला जाएगा। इसके लिए महकमे द्वारा जल्द ही सर्वे करवाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा। इससे जहां बिजली चोरी को रोका जा सकेगा, वहीं लो-वोल्टेज की समस्या से भी लोगों को निजात मिल सकेगी।
बिजली विभाग द्वारा विभिन्न विद्युत सब स्टेशनों में स्थापित फीडरों के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कर घरों व प्रतिष्ठानों को रोशन करता है। इसके लिए विभाग द्वारा मुख्य सड़कों व गली मुहल्लों में 11 हजार केवी लाइन के तारों से घरों को बिजली पहुंचाने के लिए 25 केवीए, 63 केवीए, 100 केवीए, 250 केवीए, 400 केवीए क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जो हाइटेंशन बिजली को लो-टेंशन तारों के माध्यम से घरों में उपयोग के लिए प्रवाहित करते हैं। अधिकांश ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक कनेक्शन हैं, जिससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बहुत अधिक पड़ता है और ऐसे में उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज के कारण जरूरी विद्युत उपकरण चलाने में परेशानी होती है और अधिक लोड होने पर दिन में ही कई बार विद्युत तार भी टूटकर गिर जाते हैं। ऐसी समस्या अधिकांश गर्मियों के मौसम में और सिंचाई के सीजन के दौरान होती है। वहीं, बहुत से स्थानों पर विद्युत तार टूटने के कारण कई लोग हादसों के शिकार भी हो जाते हैं। वर्तमान में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के दौरान किसानों को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसमें मड़ावरा के मदनपुर, सैदपुर, बिरधा के नाराहट, सरखड़ी, जमौरा के अलावा पाली, बालाबेहट, कल्यानपुरा, मसौरा, निवाई, खितवांस फीडरों में सबसे अधिक लो-वोल्टेज और अधिक लोड होने से विद्युत फाल्ट व ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या बनी रहती है। लेकिन विद्युत विभाग द्वारा शीघ्र ही इन समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात दिलाई जाएगी। विभाग द्वारा रणनीति तैयार करते हुए ऐसे क्षमता से अधिक लोड वाले ट्रांसफार्मरों का चिह्नीकरण किए जाने के लिए विद्युत अवर अभियंताओं के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा और उन ट्रांसफार्मरों को हटाकर कनेक्शनों के आधार पर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने और हादसों पर नियंत्रण करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चिह्नित करते हुए हाइटेंशन और लो-टेंशन लाइनों को हटाकर बंच केबल बिछाई जाएगी। विभाग द्वारा इसके लिए शीघ्र ही सर्वे कराया जाएगा और लाइनों को बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग के इस निर्णय से बिजली ढांचे में परिवर्तन होने के साथ ही बिजली व्यवस्थाओं में भी सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन


बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करवाई जाएगी। जर्जर तारों के स्थान पर बंच केबल बिछाई जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed