फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महिला चेयरमेन के राज में महिलाओं की उपेक्षा

महिला चेयरमेन के राज में महिलाओं की उपेक्षा

Sun, 23 Dec 2018 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
महिला चेयरमेन के राज में महिलाओं की उपेक्षा
महिला चेयरमैन के राज में महिलाओं की उपेक्षा
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में भी लोहे के खोखे का सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। महिला नगरपालिका चेयरमैन के राज में भी असहाय महिलाओं के लिए रैन बसेरा नहीं खोला गया है। आज भी महिलाओं को सर्दी से बचने के लिए मंदिर, स्टेशन जैसे स्थलों का सहारा लेना पड़ रहा है। एक महिला तो लोहे के खोखे में रात बिताने को मजबूर है।
नगर पालिका परिषद के इतिहास में पहली बार किसी महिला को अध्यक्ष पद पर आसीन होने का अवसर मिला है। शहरी महिलाओं ने चुनाव के दौरान बड़ी उम्मीद पालकर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू को वोट दिए थे। लेकिन वह महिलाओं की अपेक्षाओं पर अब तक खरी नहीं उतरी हैं। मौजूदा समय में सर्दी से बचाने के लिए निर्धन और असहायों को रैन बसेरा खोले गए हैं। कोतवाली स्थित रैन बसेरा में असहाय महिलाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण निर्धन और असहाय महिलाओं के लिए ठिठुरन भरी सर्दी आफत साबित हो रही है। ऐसी ही समस्या से जूझ रही ब्लाक बिरधा के ग्राम रीछपुरा की निवासिनी मीरा है जो अपने तीन बच्चियों के साथ पिछले छह सालों से ललितपुर में डेरा जमाए हुए हैं। इस समय वह महिला थाने के पास एक लोहे के डिब्बे में रहती है। इस दुखियारी महिला का कहना है कि उसे न तो आसरा आवास और न ही कांशीराम आवास मिला है। बड़ी लड़की राजकुमारी 11 वर्ष की हो गई है, उसे उसकी चिंता सताने लगी है। अब तक रहने का कोई स्थायी इंतजाम नहीं हो पाया है। रैन बसेरा में रहने के लिए जाते हैं तो वहां तैनात कर्मी उसे दुत्कार कर भगा देते हैं। जब ठंड अधिक हो जाती है तो रेलवे स्टेशन बच्चियों को लेकर पहुंच जाते हैं। कहां जाए, यह बिलकुल समझ नहीं आ रहा है?
विज्ञापन


महिला प्रसाधन की सुविधा बदहाल
पुरानी तहसील के पास महिला प्रसाधन के लिए बनाया गया मूत्रालय बदहाल अवस्था में पड़ा है। इसके बाद भी उसकी सुध नहीं ली जा रही है। इसी मूत्रालय के पास कूड़ा फेंका जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को खोले जाएंगे रैन बसेरा
नगर में पुरुषों के लिए रैन बसेरा पहले ही खोल दिया गया है। अब महिलाओं के लिए पृथक से रैन बसेरा की व्यवस्था की जाएगी।
रजनी साहू, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed