फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बिजली विभाग ने चिह्नित किए 3.53 करोड़ के 252 बड़े बकाएदार

बिजली विभाग ने चिह्नित किए 3.53 करोड़ के 252 बड़े बकाएदार

Tue, 16 Oct 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने चिह्नित किए 3.53 करोड़ के 252 बड़े बकाएदार
3.53 करोड़ के 252 बड़े बकाएदार चिह्नित
विज्ञापन

50 हजार रुपये से अधिक के सभी बकाएदारों को 15 दिन की मोहलत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बिजली विभाग में शहरी क्षेत्र में वाणिज्यिक और पावर कनेक्शनधारी बड़े उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। विभाग ने इन श्रेणियों के 50 हजार रुपये के अधिक के 252 बड़े बकाएदारों को चिह्नित किया है। इन उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ 53 लाख 87 हजार रुपये की विद्युत बकाएदारी चल रही है।
बिजली विभाग में अधिकारियों को शत-प्रतिशत वसूली के लिए आए दिन विद्युत शिविर और वसूली अभियान चलाया जाता है। इसके लिए आला अधिकारियों के निर्देश पर बृहद स्तर पर अभियान चलाकर विद्युुत राजस्व की वसूली की जा रही है। इसके बाद भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये की बकाएदारी चल रही है। इसके चलते विभाग को घाटा हो रहा है और अधिकारियों को आए दिन बैठकों में आला अधिकारियों के साथ ही शासन स्तर पर कम वसूली होने पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। यही वजह है कि विद्युत विभाग ने बड़े बकाएदारी की सूची बनाई है, जिसमें शहरी क्षेत्र के वाणिज्यिक व पावर कनेक्शनधारी विद्युत बकाएदारों का खाका तैयार किया है और वाणिज्यिक व पावर कनेक्शनधारी विद्युत बकाएदारी के 252 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है। इन सभी 252 उपभोक्ताओं पर तीन करोड़ 53 लाख 87 हजार रुपये का विद्युत बकाया चल रहा है और यह उन उपभोक्ताओं में शामिल हैं, जिनमें सभी उपभोक्ताओं पर 50 हजार रुपये से अधिक का बकाया चल रहा है। इनमें कई उपभोक्ताओं पर तो एक से डेढ़ लाख या इससे भी अधिक की बकाएदारी दर्शायी जा रही है। वहीं, विद्युत विभाग ने आईडीएफ श्रेणी के करीब 77 उपभोक्ताओं को भी चिह्नित किया है, जिनके मीटर या तो खराब चल रहे हैं और यदि विद्युत बिल ही नहीं बन रहे हैं। इन सभी बकाएदारी को करीब 15 दिन की मोहलत दी है, जिसके दौरान यह अपना-अपना विद्युत बकाया जमा करा सकेंगे या फिर मीटर या बिल आदि खराब है तो वह संबंधित अधिकारी के पास पहुंचकर अपने बिलों का निस्तारण भी करा सकेंगे। लेकिन इसके बाद भी विद्युत बकाया जमा नहीं किया जाता है तो विभाग द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके बाद बिना विद्युत भुगतान किए कनेक्शन जोड़ने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


50 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार बड़े उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से विद्युत बिल जमा नहीं किया जा रहा है, जिन्हें चिह्नित किया गया है। इन उपभोक्ताओं को 15 दिन में पूर्ण बिल जमा करने के लिए समय दिया गया है। इसके बाद भी यदि ऐसे उपभोक्ता विद्युत बकाएदारी नहीं चुकाता है, तो उसका कनेक्शन काटने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र कटियार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed