Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गांधीनगर नई बस्ती में दिखाई देने लगा जल संकट

गांधीनगर नई बस्ती में दिखाई देने लगा जल संकट

Tue, 23 Apr 2019 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
गांधीनगर नई बस्ती में दिखाई देने लगा जल संकट
गांधीनगर में गहराने लगा पानी का संकट
विज्ञापन

ललितपुर। वार्ड नंबर 12 आजादपुरा के गांधीनगर और नईबस्ती क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा रहा है। एक तो नलों से पानी की आपूर्ति कम हो गई है और दूसरे कई जगहों पर हैंडपंपों की कमी बनी हुई है। ऐसा ही कुछ हाल श्री क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे वाले क्षेत्र में देखा जा रहा है। पानी की कमी से यहां के निवासी परेशान हैं और टैंकर चलाने की मांग कर रहे हैं।
इस समय शहर का आधे से ज्यादा क्षेत्र पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। इसमें वार्ड नंबर बारह आजादपुरा का क्षेत्र शामिल है। यहां चार गलियों में पेयजल की समस्या है। इनमें सरस्वती शिशु मंदिर और चिरागशाह बाबा की गली शामिल हैं। इस क्षेत्र की सभासद मंजू लवली शर्मा ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर समस्याग्रस्त क्षेत्रों में पानी के टैंकर चलवाने व हैंडपंप रीबोर कराने की मांग की है। लेकिन, इसके बाद भी विभागीय अफसरों ने क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। इससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उधर, वार्ड नंबर चार के सभासद कृष्णकुमार पंथी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर चिरागशाह वाली गली, आशाराम चक्की के पीछे, गोपी साहू के मकान के पास, हरीराम वाल्मीकि के मकान के पास हैंडपंप रीबोर कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हैंडपंपों के रीबोर नहीं होने से गांधीनगर मोहल्ले में समस्या गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हर साल मोहल्ले में गर्मियों के दिनों में पेयजल की समस्या बढ़ जाती है। इसका कारण मोहल्ले में एक ही हैंडपंप लगा होना है। जिस दिन जल संस्थान की आपूर्ति ठप पड़ जाती है, उसी दिन मोहल्ले में पेयजल समस्या देखते ही बनती है। यदि एक और हैंडपंप स्थापित हो जाए तो समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
- कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव
---
टुल्लू से भी पंद्रह बीस मिनट का पानी खिंच पा रहा है। जिन लोगों के मोटर नहीं हैं, वे बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। मोहल्ले में एक ही हैंडपंप होने से पानी की समस्या कम नहीं हो पा रही है।
- सुनीता नामदेव
------
दो- तीन दिन से पानी की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। पठारी क्षेत्र होने से यहां बोर भी सफल नहीं होते, जिससे लोगों को मजबूरी में पाइप लाइन आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता है।
- सावित्री
---
दो महीना से घर में नल नहीं आ रहे हैं। मोहल्लेवाले भी पानी के लिए परेशान हैं। आसपास लगे हैंडपंप से पानी जुटाकर काम चला रहे हैं। इससे पानी की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है।

- कोमल सिंह
तलैैया के पीछे

जिलाधिकारी के निर्देश पर पानी के टैंकर चलाए जाएंगे। इस संबंध में बैठक बुलाई गई है, जिसमें कोई निर्णय लिया जाएगा। जहां तक जलापूर्ति की बात है तो गर्मियों में खपत बढ़ जाती है, जिससे उसका आपूर्ति पर असर पड़ना स्वाभाविक है।
- प्रवीण यादव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed