फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षा: नवोदय की तर्ज पर होगी विहान विद्यालयों में पढ़ाई

शिक्षा: नवोदय की तर्ज पर होगी विहान विद्यालयों में पढ़ाई

Tue, 08 Jan 2019 04:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा: नवोदय की तर्ज पर होगी विहान विद्यालयों में पढ़ाई
नवोदय की तर्ज पर होगी विहान विद्यालयों में पढ़ाई
विज्ञापन

लेसन प्लान बनाकर करवाया जाएगा अध्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। उप्र भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की ओर से संचालित विहान आवासीय विद्यालय के शैक्षिक स्तर में सुधार लाया जाएगा। इसके साथ ही यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर लेसन प्लान बनाकर पढ़ाई करवाई जाएगी। यह बातें लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीआर साहू ने जिले के दौरे पर आने के दौरान कहीं।
मालूम हो कि श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से विहान आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इसमें बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग विद्यालय जिले में संचालित किए जा रहे हैं। पूर्व में यह विद्यालय महिला समाख्या संस्था की ओर से संचालित किए जा रहे थे। वहीं, अब इन विद्यालयों के शैक्षिक स्तर सुधारने के उद्देश्य से लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग को ललितपुर और कानपुर में संचालित विद्यालयों का जिम्मा सौंपा गया है। कुछ दिन पहले संस्था बदले जाने के बाद बालिका विद्यालय में हुए बवाल के उपरांत शनिवार को समाज शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीआर साहू जनपद दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों का निरीक्षण किया और बच्चों के अभिभावकों से बात की। उन्होंने बताया कि वर्तमान संस्था का एकमात्र उद्देश्य बच्चों के शैक्षिक स्तर को बढ़ाना है। इसके लिए बेहतर शिक्षण व्यवस्था के साथ काम किया जाएगा। वहीं खाने की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए मेनू लिस्ट तैयार कर उसी हिसाब से खाना बनवाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों को विश्वास दिलाते हुए बताया कि हमारा विभाग बच्चों की शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए हरसंभव कोशिश करेगा और यह परिवर्तन कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा। वहीं उन्होंने बताया कि किसी भी समस्या होने पर संस्था के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है और अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान डा. डीआर साहू ने बताया कि सरकार की मंशा है कि विहान आवासीय विद्यालयों में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर शिक्षण कार्य करवाया जाए। ताकि यहां से निकलकर बच्चे नवोदय विद्यालय में प्रवेश ले सकें। इसके लिए उन्होंने बताया कि लेसन प्लान बनाकर पढ़ाई करवाई जाएगी और बच्चों के व्यक्तित्व का विकास करने के लिए योग व खेलकूद के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आ सकेगी और शरीर स्वस्थ होने पर मन लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे। विद्यालयों में नवाचार लाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विभागों की मदद से बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि विद्यालयों में घटित होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए विद्यालयों को सीसीटीवी कैमरो से लैस किया गया है और इन्हें जीपीएस के माध्यम से सभी वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल से जोड़ा गया है, ताकि विद्यालय स्टाफ की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed