फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बेहतर कार्य करने वाली आशा एएनएम को किया जाएगा सम्मानित

बेहतर कार्य करने वाली आशा एएनएम को किया जाएगा सम्मानित

Wed, 17 Oct 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बेहतर कार्य करने वाली आशा एएनएम को किया जाएगा सम्मानित
बेहतर कार्य करने वाली आशा एएनएम को होंगी सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आशा और एएनएम को सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में दिया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक पंकज कुमार ने पत्र जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के चिन्हिकरण, लाइन लिस्टिंग, फॉलोअप और संस्थागत प्रसव के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आशा और एएनएम को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए हर जनपद से अप्रैल 2017 से मार्च 2018 और अप्रैल 2018 से सितंबर 2018 तक के बीच एएनएम के द्वारा उपकेंद्रवार चिन्हित किए गए कुल उच्च जोख़िम युक्त गर्भवती महिलाओं की संख्या व आशा द्वारा इसी समय अंतराल में उच्च जोखिम युक्त महिलाओं के किए गए फॉलोअप की कुल संख्या का विवरण मांगा गया है। इसी विवरण के आधार पर अवार्ड के लिए आशा व एएनएम का चयन किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत हर माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना सुनिश्चित किया जाता है। विशेषकर उच्च जोख़िम युक्त गर्भधारण की प्रमुख जटिलताएं हैं- गंभीर एनिमिक होना, वजन का काफी कम होना एवं अन्य संबंधित जटिलताएं जो प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती हैं। इस अभियान की प्रमुख विशेषता है कि प्रसव पूर्व जांच आधुनिक जांच मशीन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख-रेख में होती हैं। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों के अलावा कुछ निजी अस्पतालों में भी यह सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


यह है आशा व एएनएम की भूमिका
इस अभियान को सामुदायिक स्तर पर क्रियाशील एवं प्रभावी बनाने में आशा एवं एएनएम की अहम भूमिका होती है। एएनएम सामुदायिक स्तर पर उच्च जोख़िम युक्त गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करती है एवं उसे नजदीकी सामुदायिक केंद्र पर माह की नौ तारीख को संदर्भित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed