फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   30 thousand cusecs of water released from Rajghat dam

Lalitpur News: राजघाट बांध से छोड़ा गया 30 हजार क्यूसेक पानी

Tue, 15 Jul 2025 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
30 thousand cusecs of water released from Rajghat dam
ललितपुर। मध्य प्रदेश क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते बेतवा नदी में पानी की आवक बढ़ने पर राजघाट बांध के चार गेट खोले गए। 30 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वहीं, माताटीला बांध से 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सोमवार रात में भराव क्षेत्र से गोविंद सागर बांध में पानी की आवक बढ़ने पर देर रात बांध के गेट खोलकर 3856 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। मंगलवार सुबह गेटों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

झमाझम बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बांधों में पानी की आवक हुई तो यह भी लबालब होने लगे। इस कारण बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई थी। जलस्तर निर्धारित होने के बाद कुछ बांधों के गेटों को बंद कर दिया गया था। हालांकि, मध्य प्रदेश क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने और इस नदी पर निर्मित राजघाट बांध में पानी की आवक बढ़ने पर राजघाट बांध के चार गेट खोलकर 30 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने लगा। राजघाट बांध के गेट खुलने से निचले क्षेत्र में बने माताटीला बांध में पानी की आवक बढ़ गई और इसका जलस्तर बढ़ने लगा। माताटीला बांध के गेट खोलकर 41 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
विज्ञापन

सोमवार को गोविंद सागर बांध के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश से बांध में पानी की आवक ज्यादा हुई। बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पहुंचने लगा। बांध में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सोमवार देर रात करीब 2 बजे बांध के चार गेटों को चार-चार फीट खोलकर 3856 क्यूसेक पानी की निकासी कराई। मंगलवार सुबह बांध में पानी की आवक कम होने और जलस्तर निर्धारित होने पर सुबह 8:30 बजे गेटों को बंद कर दिया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांधों के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बांधों का यह है जलस्तर
बांध - पूर्ण जलस्तर - वर्तमान जलस्तर
गोविंद सागर - 363.93 मी. - 363.29 मी.
शहजाद - 321.00 मी. - 320.50 मी.
जामनी - 403.55 मी. - 400.44 मी.
सजनम - 373.20 मी. - 370.96 मी.
रोहिणी - 396.39 मी. - 395.25 मी.
उटारी - 326.80 मी. - 325.00 मी.
राजघाट - 371.00 मी. - 367.25 मी.
माताटीला - 308.45 मी. - 306.23 मी.
कचनौंदा - 341.70 मी. - 340.90 मी.
लोअर रोहिणी - 368.00 मी. - 366.35 मी.
जमड़ार - 368.00 मी. - 366.00 मी.
भावनी - 312.38 मी. - 310.62 मी.
बंडई - 403.50 मी. - 400.20 मी.
भौंरट - 360.90 मी. - 354.80 मी.
---------
बारिश से बांधों में पानी की आवक बढ़ने पर गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई। बांधों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।-भूपेश सुहेरा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed