{"_id":"5274434874821c8e5cb53b61a56c0e25","slug":"293-girls-distributed-vidyadhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"293 कन्याओं को बंटेगा विद्या धन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
293 कन्याओं को बंटेगा विद्या धन
ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले की 293 छात्राओं को 10 फरवरी को जीआईसी के सभागार में कन्या विद्याधन का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया है।
शासन ने कन्या विद्या धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्या विद्या योजना चलाई है। इस वित्तीय वर्ष में जिले को 335 कन्याओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत 293 छात्राएं चुनी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि चयनित छात्राओं के खाते में धनराशि अंतरित की जा रही है।
इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिन छात्राओं के खाते में कोई कमी रह गई हो तो ऐसी छात्राओं को चेक के माध्यम से कन्या विद्या धन मुहैया कराया जाएगा। इस दौरान संस्कृत बोर्ड की 261, मदरसा बोर्ड की 12, सीबीएसई की 63, आईसीएसई की 21 छात्राओं को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
इसके मुकाबले संस्कृत बोर्ड की 226, मदरसा बोर्ड की शून्य, सीबीएसई की 38, आईसीएसई की 16 छात्राएं ही पात्र मिल सकी हैं। इस तरह लक्ष्य 335 के मुकाबले कुल 293 पात्र छात्राओं का चयन कर लिया गया है। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग की 51, अनुसूचित जाति व जनजाति की 57, अन्य 185 छात्राएं चयनित हुई हैं।
विभिन्न बोर्ड में बांटने से उपजी समस्या
कन्या विद्या धन का लक्ष्य विभिन्न शैक्षिक बोर्ड एवं वर्गवार बांट दिए जाने से चयनित छात्राएं कम पड़ गई हैं। इस कारण लक्ष्य हासिल नहीं हो सका है।
ग्रेडिंग व एसएमसी पर की चर्चा
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने अपने कार्यालय में स्कूल व कालेज की ग्रेडिंग एवं विद्यालय प्रबंध समिति पर विचार विमर्श किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्य बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रेडिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।