{"_id":"6ac7e1dff1f9395ae802fa8c","slug":"23-cartons-of-substandard-water-bottles-seized-from-a-pantry-car-in-kushinagar-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-164738-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कुशीनगर के पेंट्रीकार से 23 पेटी गैर-मानक पानी की बोतलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कुशीनगर के पेंट्रीकार से 23 पेटी गैर-मानक पानी की बोतलें बरामद
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे की विशेष चेकिंग टीम ने ललितपुर-टीकमगढ़ रेल खंड में दो ट्रेनों के पेंट्रीकार में जांच के दौरान अनधिकृत रूप से यात्रा करते दस लोग पकड़े गए, जबकि कुशीनगर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार की चेकिंग में 23 पेटी गैर-मानक पानी की बोतलें भी बरामद की हैं। इस पर रेलवे द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेलवे की चेकिंग टीम द्वारा अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस और अहमदाबाद एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में चेकिंग की और उसमें अनधिकृत बैठे लोगों को रोक लिया। यह देख पेंट्रीकार कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांच करने पर कुशीनगर में सात यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा करते पाए गए। इस पर टीम द्वारा यात्रियों से नियमानुसार किराया और जुर्माना वसूल किया गया। जबकि कुशीनगर में ही पानी की 23 गैर-मानक पेटियां मिलने पर उन्हें जब्त कर ललितपुर स्टेशन पर जमा करा दिया गया। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19484 अहमदाबाद एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में तीन यात्री अनधिकृत यात्रा करते मिले। इस पर टीम ने उनसे भी किराया और जुर्माना वसूल किया। वहीं रेलवे की चेकिंग टीम ने ललितपुर टीकमगढ़ रेल सेक्शन के मध्य दादर गोरखपुर एक्सप्रेस, खजुराहो-ललितपुर मेमू ट्रेन, ललितपुर-खजुराहो मेमू ट्रेन, महामना एक्सप्रेस, गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस और अहमदाबाद एक्सप्रेस में जांच करने पर कुल 146 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। टीम ने उन यात्रियों से 1,19,485 रुपये जुर्माना वसूल किया। टीम में मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक झांसी सोहन राय, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक खजुराहो स्वतंत्र पाटकर, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहरलाल मीणा, अशोक त्रिपाठी, आशीष कटारे, मनीष शुक्ला, संदीप तिवारी के अलावा जीआरपी और आरपीएफ के जवान शामिल रहे। पीआरओ रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ललितपुर-टीकमगढ़ सेक्शन में ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया है। जांच का उद्देश्य केवल अर्थदंड वसूलना नहीं, बल्कि बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाना है।