फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   224 workers vaccinated

224 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा वैक्सीन का दूसरा डोज

Mon, 15 Feb 2021 08:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
224 workers vaccinated
कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाते एडीएमओ केएस सिंह - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। चार सत्रों में 245 के सापेक्ष 224 कर्मचारियों को वैक्सीन का डोज दिया गया। नौ सत्रों में छूटे हुए 1,231 स्वास्थ्य कर्मियों के सापेक्ष 381 को वैक्सीन लगाई गई। इस तरह स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य के सापेक्ष 41 प्रतिशत टीकाकरण ही करा पाया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीन के पहले डोज की एक माह पहले शुरुआत हो चुकी है। पहला टीका लगने के बाद दूसरा टीका 28 वें दिन लगाने का प्रावधान है। इनके अनुपालन में अब स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जा रहा है। सोमवार को पहले चरण में वैक्सीन लगवा चुके 242 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा डोज लगाया गया। इसमें 242 के सापेक्ष 224 स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवाने को उपस्थित हुए। वहीं, पांच चरणों में छूट गए 1,231 स्वास्थ्य कर्मियों को नौ सत्रों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया, जिसमें केवल 381 का टीकाकरण किया गया। जो लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 41 फीसदी रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो सत्रों में 66, जिला महिला अस्पताल में दो सत्रों में 106, ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी तालबेहट के दो सत्रों में 90, बार के दो सत्रों में 124, महरौनी के दो सत्रों में 77, मडा़वरा के एक सत्र में 40, बिरधा के एक सत्र में 60 व जखौरा में 42 लाभार्थियों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सोमवार को 224 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। 381 छूटे लाभार्थियों को वैक्सीन का टीकाकरण किया गया।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed