{"_id":"5e7b95cf8ebc3e72b1178db6","slug":"22-people-again-fir-in-different-diffirent-case-lalitpur-news-jhs163271650","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और धमकाने के अलग-अलग मामलों में 22 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट और धमकाने के अलग-अलग मामलों में 22 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली, मड़ावरा, बानपुर, महरौनी, तालबेहट और बार समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग मारपीट और धमकाने के मामले में पुलिस ने 22 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कहीं, मामूली कहासुनी हुई तो कहीं विवाद में आपसी झगड़े हुए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिरारी निवासी जितेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही मनोहर पुत्र कछेंदी समेत दो लोगों ने गाली - गलौज करते हुए मारपीट कर दी। विरोध किया और अन्य लोग भी आ गए, उसे जान से मारने की धमकी देते चले गए। इसके बाद बिजली की मोटर भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम उल्दनाखुर्द निवासी विशाल यादव पुत्र शिवदयाल ने तहरीर में बताया कि गांव के संजीव पुत्र मुकेश बरार ने मामूली बातचीत में उससे गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना बार के अंतर्गत ग्राम टूड़ासर निवासी बृजेश पत्नी सुदामा यादव ने तहरीर देकर बताया कि गांव के सुदामा पुत्र जगदीश समेत तीन लोगों ने उसके साथ गाली - गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू निवासी भागीरथ पुत्र बालकिशन ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम कुंआघोषी निवासी लख्खू समेत तीन लोग आएं और बेवजह गाली - गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम खांदी मजरा खांज निवासी भूरे पुत्र भग्गे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम खांदी में तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी घनश्याम पुत्र दुर्गाप्रसाद समेत तीन लोगों ने मामूली बातचीत को लेकर उसके साथ गाली - गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना बार अंतर्गत ग्राम रीछपुरा निवासी पुत्र प्रकाश बरार ने बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही रहीस पुत्र लाखनलाल बरार समेत चार लोग आए और उसके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर दी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम खड़ेरा निवासी बुटिया पुत्र स्व. परशु अहिरवार की तहरीर पर गांव के हरिलाल पुत्र बेताली समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। मारपीट में उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धाराएं बढ़ा दी हैं। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के आजाद चौक निवासी राजीव साहू पुत्र छन्नू लाल ने तहरीर देकर बताया कि बीते रोज ग्राम मसौरा बैरियर पेट्रोल पंप पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ गाली - गलौज करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने को धमकाया। पुलिस ने राजीव की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।