फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालु झूमे

भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालु झूमे

Wed, 06 Mar 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालु झूमे
भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालु झूमे
विज्ञापन

पुलवारा। कस्बा बार में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की आराधना में श्रद्धालु सराबोर रहे। जगह-जगह भगवान की झांकियां सजाई गईं। भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। गाजे-बाजे के साथ भगवान की बरात निकाली गई। रथ पर दूल्हे के स्वरूप में विराजमान भगवान शंकर आकर्षण का स्वरूप बने थे। साथ में अन्य वाहनों पर देवी देवताओं के स्वरूपों की आकर्षक झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। कस्बे में भ्रमण के दौरान बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। भगवान के स्वरूपों की झांकियां, कलाकारों की मंत्रमुग्ध करतीं प्रस्तुतियां और शोभायात्रा के पीछे लोग आस्थावान होकर चल रहे थे। शिवमय माहौल में भगवान भोले भंडारी की महिमा का गुणगान करते श्रद्धालुओं का नजारा देखते ही बन रहा था। प्राचीन नवग्रहेश्वर मंदिर पर भगवान भोलेनाथ की बरात की तैयारियां सुबह से शुरू हुईं एवं शाम चार बजे से शोभायात्रा का विधिविधान से शुभारंभ हुई। शोभायात्रा में भगवान शिव के रंग में रंगे कलाकारों की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध जनसमूह का नजारा दिखा। श्री कांवड़ सेवा समिति ने शिव बरात निकाली। भगवान शिव के सुंदर भजनों पर भक्त झूमते नजर आए एवं बम-बम भोले के जयकारों की गूंज से कस्बे का भक्तिमय माहौल हो गया। बरात नृसिंह मंदिर पहुंची, जहां विधिविधान से भगवान शिव का विवाह हुआ। शिव के सुंदर भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed