{"_id":"5a5285864f1c1bfc0f8b8295","slug":"21515357574-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने रविवार को निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2018 कार्यक्रम जो कि दिनांक 26 दिसंबर 2017 से 31 जनवरी 2018 तक चलाया जायेगा, के तहत चलाये जाने वाले विशेष अभियान के निरीक्षण के लिए जनपद के कई बूथों का दौरा किया। इसके क्रम में उन्होंने प्रा.वि. बांसी का निरीक्षण किया, जहां पर बीएलओ द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि फार्म-6 हेतु दो आवेदन तथा फार्म-8 के लिए एक आवेदन आया है। इसके बाद जिलाधिकारी ने तुलसी भवन इंटर कॉलेज, बांसी का निरीक्षण किया, जिसमें भाग संख्या-175, 176 तथा 177 स्थित है। बांसी के उपरांत जिलाधिकारी ने प्रा.पा. कारीपहाड़ी में स्थित भाग संख्या-169 का निरीक्षण किया, जहां पर सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार उपस्थित थे। प्रा.पा. सौरई जहां पर भाग संख्या-170 स्थित है, वहां पर फार्म-6 के लिए 02 तथा फार्म-7 के लिए 02 आवेदन पाये गये। जिलाधिकारी ने अंत में प्रापा. मुहारा, जहां पर भाग संख्या-224 स्थित है, का निरीक्षण किया, यहां फार्म-6 के लिए 04 तथा फार्म-7 के लिए 01 आवेदन पाया गया। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे गांव में घूम कर लोगों को निर्वाचन नामावली में नाम जोड़ने, मृतकों के नाम कटवाने तथा नाम संशोधित कराने के लिए प्रेरित करें। जिससे आगे आने वाले निर्वाचन के लिए एक शुद्ध, स्पष्ट तथा त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय तथा लेखपाल बांसी क्षेत्र रामकुमार रजक एवं अन्य कर्मचारी जिलाधिकारी के साथ मौजूद थे।
मतदाता अपने वोट की ताकत पहचाने: जिलाधिकारी
ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ रविवार को नेहरु महाविद्यालय सभागार में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती पूजन कर किया।
मतदाता जागरुकता अभियान के शुभारंभ पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाता को मतदान की आहूति अवश्य प्रदान करना चाहिए। यदि सभी मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे तो भारत देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और एक लोकतांत्रिक देश में सबसे बड़ी शक्ति मतदाता में होती है, जो सरकार का चयन करता है एवं लोकतंत्र का भविष्य तय होता है। उन्होंने कहा कि बहुत से मतदाता आलस्य के कारण मतदान करने नहीं जाते और कम मतदान होने पर लोकतंत्र कमजोर होता है। उन्होंने छात्र/छात्राओं से आहृवान किया कि आलस्य छोड़कर अपने वोट की ताकत पहचानते हुए मतदान करने अवश्य जायें। उन्होंने कहा कि जो छात्र/छात्रायें 01 जनवरी को 18 वर्ष या अधिक के हो चुके हैं वे अपना वोटर कार्ड अवश्य बनवा लें। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा सभी युवाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि भारत के संविधान में भारतवासियों का मतदाता बनने एवं मतदान करने का न केवल अधिकार प्राप्त है बल्कि हम भारतवासियों का मतदाता बनना एवं मतदान करना एक अनिवार्य कर्तव्य भी है। लोकतंत्र की सफलता इसी पर निर्भर है कि हम मतदाता बनकर मताधिकार का प्रयोग करें। मताधिकार हमारा मौलिक अधिकार है एवं मतदान करना हम सबका सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है। मतदाता जागरुकता अभियान स्विप प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि युवा देश के भविष्य का दर्पण होता है और इस शक्ति को वह मत के द्वारा हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता हेतु शीघ्र ही माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालय कालेजों में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जायेगा। प्रत्येक विभागों में चुनाव पाठशाला एवं जागरुकता मंच का गठन किया जायेगा। जिससे मतदाता जागरूकता अभियान को सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके एवं मतदाता बनने तथा मतदान हेतु लोगों को जागृत किया जा सकेगा। उन्होंने मतदाता के महत्व पर चर्चा करते हुए सभी छात्र/छात्राओं को मतदाता बनने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि मतदाता जागरुकता अभियान के प्रति हमारा जनपद सदैव अग्रणी रहा है। उसी का परिणाम है कि आम चुनावों में हमारा जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता बनना आपकी ताकत है आपके एक वोट से देश की दिशा व दशा बदल सकती है। महाविद्यालय में मतदाता जागरुकता केंद्र स्थापित किया गया है जो छात्र/छात्रायें अभी तक मतदाता नहीं बने वे राशष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल सूर्यवंशी से संपर्क कर फार्म-6 भरकर जमा करें एवं मतदाता बने। उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित ने मतदाता एवं मतदान के महत्व को निरुपित करते हुए लोकत्रंत में इसकी शक्ति की व्याख्या करते हुए मतदाता बनने हेतु छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पीयूष राय, डा. आशा साहू, डा. पंकज शर्मा, डा. ऊषा पाठक, डा. अनिल सूर्यवंशी, राजकीय इ.कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र त्रिपाठी आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर डा. संजीव शर्मा, डा. सूबेदार यादव, डा. रामकुमार रिछारिया, डा. सुभाश जैन, डा. राजीव निरंजन, डा. ओ.पी. चैधरी, डा. ऊशा तिवारी, डा. राजेष तिवारी, प्रीतम सिंह, डा. वंदना यांज्ञिक, देवेन्द्र निगम, संदीप श्रीवास्तव, चंद्रभूशण शर्मा, संतोष राठौर, शशांक शर्मा, उत्तम वर्मा, प्रदीप गुप्ता, पूनम संधू, मीना चैहान, अमित शुक्ला, अरूण बाबू शर्मा, फहीम बख्श, विवेक पाराषर, हरीप्रसाद, ध्रुव किलेदार आदि उपस्थित रहे।