फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कचरे का डंपिंग स्थल बना कामर्शियल काम्प्लेक्स

कचरे का डंपिंग स्थल बना कामर्शियल काम्प्लेक्स

Mon, 04 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
कचरे का डंपिंग स्थल बना कामर्शियल काम्प्लेक्स
कचरे का डंपिंग स्थल बना कामर्शियल काम्प्लेक्स
विज्ञापन

ललितपुर। गेंदालाल पेट्रोल पंप के समीप बने कामर्शियल काम्प्लेक्स में साफ-सफाई का हाल बेहाल है। जहां मूत्रालय सफाई के अभाव में दुर्गंध छोड़ रहे हैं तो वहीं सीढ़ी के नीचे खाली जगह में कचरा एकत्रित हो रहा है। यही नहीं, पार्किंग की समस्या भी सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसे में दुकानदारों में पालिका के प्रति असंतोष पनप रहा है।
नगर पालिका परिषद ने शहर के बीचोंबीच गेंदालाल पेट्रोल पंप के पास कामर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है, जहां कभी राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुस्तकालय हुआ करता था। एक संस्था ने नगर पालिका को पुस्तकालय संचालित करने के लिए बिल्डिंग उपलब्ध कराई थी जो अब व्यावसायिक स्थल बन चुका है। जब इस काम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा था, तब उसमें तकनीकी खामियां छोड़ दी गई। यहां बने बेसमेंट में बारिश के दिनों में बरसात का पानी भर जाता है। इसकी अनदेखी करते हुए बेसमेंट में दुकानों का निर्माण कर दिया गया, जबकि बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा प्रदान की जानी थी। लेकिन, ऐसा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर कई बार झगड़े की नौबत बन चुकी है। इस मामले में पालिका प्रशासन इसका स्थाई समाधान करने की जगह पुलिस के पाले में गेंद डाल देता है। अब सफाई के मामले में पालिका प्रशासन छिटक रहा है। हालांकि, पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार अब द्वितीय तल पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने की बात कर रहे हैं, इसके टैंक का निर्माण भी शुरू हो गया है। लेकिन शौचालय कहां बनेगा? इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसको लेकर दुकानदारों में कानाफूसी शुरू हो गई है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि जहां टैंक का निर्माण हो रहा है वहां शौचालय बनवाने के लिए जगह ही पर्याप्त नहीं है। यहां पहले से टैंक के बगल में मूत्रालय बना हुआ है। यदि पालिका को शौचालय का निर्माण कराना ही था तो प्रथम तल पर टैंक का निर्माण कराते, शौचालय का इस्तेमाल प्रथम व द्वितीय तल के दुकानदार कर सकते थे। ऐसे में दुकानदारों की समस्याएं कम नहीं होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
खुद पैसे देते हैं तब जाकर हो पाती है सफाई
नगर पालिका दुकानदारों से किराया ले रहे हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर काम्प्लेक्स में कुछ भी नहीं है। कहीं भी सफाई नहीं कराई जाती है। दुकानदार जब पैसा देते हैं तब जाकर काम्प्लेक्स में सफाई होती है। इसके अलावा पार्किंग की गंभीर समस्या का भी हल नहीं हो पा रहा है।
बलराम
दुकानदार
......
फल दुकानदारों को प्रश्रय दे रहे अधिकारी
बेसमेंट में वाहन पार्किंग की सुविधा दी नहीं जा रही है। ग्राहक काम्प्लेक्स में खरीदारी के लिए आते हैं तो उनके लिए वाहन खड़े करने की समस्या रहती है। काम्प्लेक्स के आगे कुछ खाली जगह पड़ी है तो उस पर फल दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे में कई ग्राहक पार्किंग की समस्या को देख मेनबाजार की ओर मुड़ जाते हैं। इस स्थिति में उनकी ग्राहकी नहीं बढ़ पा रही है।

अमन साहू
दुकानदार
......
गंदगी व पार्किंग की समस्या का हो हल
काम्प्लेक्स में जब तक साफ-सफाई नहीं होगी तब तक ग्राहकों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं होने वाली है। यहां पालिका ने दुकानदारों के लिए अनगिनत समस्याएं छोड़ रखी हैं। कई शिकायत की, लेकिन समाधान कोई नहीं करता है।
जय
दुकानदार
......
बन रहा सार्वजनिक शौचालय
काम्प्लेक्स की खाली जगह में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कूड़ा डंप होने के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की।
अवनींद्र कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed