फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शौचालय नहीं बनवाने पर लाभार्थियों को थमाए नोटिस

शौचालय नहीं बनवाने पर लाभार्थियों को थमाए नोटिस

Sun, 27 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
शौचालय नहीं बनवाने पर लाभार्थियों को थमाए नोटिस
शौचालय नहीं बनवाने पर नोटिस
विज्ञापन

ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अनुदान लेने के बाद भी तमाम लाभार्थी शौचालय बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिस पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने करीब एक हजार लाभार्थियों को नोटिस जारी किए हैं। जिससे उनमें खलबली मच गई है।
नगर के विभिन्न वार्डों में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय की कमी बनी हुई है। जिससे स्थानीय नागरिक खुले में शौच जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी माह वार्ड नंबर 22 व 26 को ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरीके से अन्य वार्डों की तिथियां तय की गई हैं। सबसे ज्यादा खुले में शौच की समस्या सिविल लाइन, चौकाबाग, गोविंदनगर, आजादपुरा तृतीय, रामनगर, नेहरू नगर में है। जिन वार्डों को ओडीएफ बनाया जा रहा है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन, तमाम लाभार्थियों द्वारा इसके निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो 5676 आवेदन स्वीकृत हुए हैं जिनमें से 1223 शौचालयों का ही निर्माण हो सका है। जिससे वार्डों को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य पिछड़ता दिखाई दे रहा है। जिसे संज्ञान में लेकर अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने उदासीन लाभार्थियों पर शिकंजा कसने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इसमें उन्होंने तीन दिन के अंदर निर्माण की सूचना देने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में भूराजस्व की भांति धनराशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

......
अनुदान लिया तो बनवाएं शौचालय
शौचालय निर्माण के लिए आठ हजार रुपये दो किस्तों में लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। तमाम लाभार्थियों ने अनुदान तो ले लिया लेकिन अब शौचालय निर्माण में हीलाहवाली बरत रहे हैं। पचास घरों को स्वयं जाकर देखा है। कई बार समझाया गया जब नहीं माने तब जाकर उन्हें नोटिस दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त नामित एनजीओ के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनींद्र कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed