फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   21 days Lockdown First days full support in Lalitpur

21 दिन के लॉकडाउन को पहले दिन मिला भरपूर समर्थन

Wed, 25 Mar 2020 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
21 days Lockdown First days full support in Lalitpur
ललितपुर। प्रधानमंत्री द्वारा संपूर्ण देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि जान है तो जहान है, इसलिए कोरोना वायरस जैसी महामारी से स्वयं को बचाने के लिए 14 अप्रैल तक लोग अपने- अपने घरों में रहें। पहले दिन लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया। हालांकि, कुछ लोगों ने सड़कों पर पसरे सन्नाटे का दुरुपयोग किया और बाइक से दिनभर बेवजह घूमतेे रहे।
विज्ञापन

शहर में लॉकडाउन का पालन शुरू हो गया है। जनता ने इसका भरपूर समर्थन किया और लोग अपने घरों में रहे। वहीं जरूरत के सामान के लिए परिवार का एक सदस्य घर के बाहर सामान खरीदने गया। पूरे शहर में लॉकडाउन का असर दिखाई दिया। इस समय लोग अपने ही घरों में सोशल मीडिया और टेलीविजन इत्यादि का सहारा लेकर घरों में टाइम पास कर रहे हैं और साथी लोग नियमों का पालन कर रहे हैं। दैनिक जरूरतों के सामान के लिए दुकानें खुलीं रही। जरूरत के सामान को परिवार का एक ही सदस्य घर से बाहर लेने के लिए निकला और बाकी सब लोग घर पर रहते हुए लॉकडाउन का पालन करते रहे।
विज्ञापन

सबसे बड़ा अस्त्र है सतर्कता, किसी भी मुकाबले को फतेह करने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को कोरोना वायरस से बचने के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए।
- संजय पांडेय ‘भारत’
कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए घर पर रहते हुए लॉकडाउन का पालन किया। घर के सभी सदस्यों को भी घर में ही रहने दिया।
- संतोष भौंडेले
बाजार में मेडिकल स्टोर खुले रहे, जिससे लोगों को दवा लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। प्रशासन की उचित ब्यवस्था से भीड़भाड़ नहीं रही। बहुत कम लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक तिवारी
सब दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। सभी घरों में रहे, बाजार बंद रहा। शहरों में लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।
- सुदीप खरे
कोरोना वायरस से बचाव के लिए हमने भी लॉकडाउन का पालन किया। अपने घर में रहकर समय पास किया।
- राहुल तिवारी
कोरोना वायरस से बचने के लिए दिन भर घर में ही रहे और पूरा समय बच्चों के साथ घर में ही दिया। घर से बाहर जाने से रुके रहे, ताकि संक्रमण का भय ना हो।
- नीरज सिंह
पूरा दिन बच्चों के साथ टाइम पास किया और घर पर रहने के लिए मोबाइल व टेलीविजन का सहारा लिया। हमने भी घर पर रहकर लॉकडाउन का पालन किया।
- जगत सिंह
पूरे देश में कोरोना वायरस से बचने को लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। किसी भी प्रकार के संक्रमण से खतरा न हो, जिसके चलते सभी लोग लाकडाउन का पालन कर रहे हैं।

- प्रियांशु गुप्ता
घर पर रहते हुए लॉकडाउन का पालन किया और पूरा दिन किताबों को पढ़ने में निकाला। घर पर रहकर किताब पढ़ने से ज्ञान बढ़ता है और अच्छा टाइम पास भी हो जाता है।
- कपिल पटैरिया
घर पर रहते हुए बच्चों के साथ पूरा समय बिताया और टाइमपास के लिए मुख्य सहारा टेलीविजन रहा।
- विवेक दुबे
लॉकडाउन के बावजूद भी आमजन मेडिकल इमरजेंसी जैसी परेशानियों से ना गुजरें, जिसके लिए मेडीकल स्टोर और पैथोलॉजी दिन भर लोगों की सेवाओं के लिए खुली रही।
- अनूप भौंडेले
आज से 21 दिन बताना बहुत चिंताजनक विषय है, लेकिन सबसे बड़ी मजबूरी कोरोना वायरस से बचाव है। इसके लिए सतर्कता और सावधानी ही सर्वश्रेष्ठ उपाय है।
- गौरव लखपती
घर पर रहते हुए लॉकडाउन का पालन किया और अन्य लोगों को भी इसका पालन करने के लिए जागरूक किया। क्योंकि, जागरुकता ही बचाव है।
- जयराम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed