फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   20569 cases were settled in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 20569 वादों का हुआ निस्तारण

Sat, 12 Nov 2022 09:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
20569 cases were settled in National Lok Adalat
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सुलह समझौते के आधार पर कुल 20,569 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही 4.72 करोड़ रुपये धनराशि निर्धारित की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज चंद्रोदय कुमार ने चार वाद निस्तारित कर 42,955 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज गुलाब सिंह ने दो वाद, अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) बाबर खां ने एक वाद निस्तारित कर 500 रुपये की समझौता राशि, अपर जिला जज (ईसी एक्ट) लोकेश कुमार ने 64 वाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद ने 771 वाद निस्तारित कर 1.7 लाख रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हरीश कुमार ने 57 वाद निस्तारित कर 10,400 रुपये, सिविल जज(सीनियर डिवीजन-एफटीसी) अक्षय दीप यादव ने 186 वाद निस्तारित कर 46,470 रुपये, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रंजीत कुमार ने 169 वाद निस्तारित कर 33500 रुपये, सिविल जज (जूनियर डिवीजन-एफटीसी) गरिमा सक्सेना ने 106 वाद निस्तारित कर 2.11 लाख रुपये, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह ने 21 वाद निस्तारित कर 14.46 लाख रुपये एवं बीएसएनएल ने 286 वाद निस्तारित कर 18.55 लाख रुपये समझौता धनराशि का निर्धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न बैंकों के 380 वादों को निस्तारित कर 3.7 करोड़ रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय महेश नौटियाल ने पारिवारिक वाद से संबंधित 105 वाद, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी शमशुल हक ने 41 वाद, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने छह वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी सौरव सिंह ने 247 वाद, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट यज्ञेश कुमार सोनकर ने 307 वाद, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) महरौनी सौरभ मंडलोई ने 153 वाद निस्तारित किए।
डीएम आलोक सिंह एवं उनके अधीन न्यायालयों/विभागों ने भी वादों का निस्तारण किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed