फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   खरीफ सीजन में फसलवार होगा बीमा

खरीफ सीजन में फसलवार होगा बीमा

Sun, 01 Jul 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खरीफ सीजन में फसलवार होगा बीमा
खरीफ सीजन में फसलवार होगा बीमा
विज्ञापन

ललितपुर। खरीफ मौसम के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसलवार बीमा किया जाएगा। जिसकी अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है। किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र एवं संबंधित बैंक से संपर्क कर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। खरीफ मौसम में बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई है। गत वर्ष खरीफ सीजन में 140133 और रबी सीजन में 169392 कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा से जोड़ा गया। वर्ष 2017 में 84261 कृषकों को 43.4852 करोड़ रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया। उधर, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता का कहना है कि गैर ऋणी कृषकों को बीमा कराने के लिए खतौनी 61 ख, आधार कार्ड, संपर्क नंबर, बचत खाता की पासबुक की कापी एवं स्वयं का घोषणा पात्र, फसल बोये जाने का घोषणा पत्र जमा कराना अनिवार्य होगा। बीमा प्रपत्र व आवेदन तैयार कराने, समस्याओं के निस्तारण व योजनाओं की जानकारी के लिए जनपद स्तर पर मनोज कुशवाहा मोबाइल नंबर 9152007789, कैलाश सिंह मोबाइल नंबर 7974627150, जखौरा में महेंद्र सिंह मो. नं. 9454758434, बिरधा में रामगुलाम मो. नं. 8400163951, तालबेहट में विनीत विश्वकर्मा 8818959272, बार में कौशलेंद्र मो.नं.9532531196, महरोनी में देवेंद्र सिंह मो.नं.7518954106 व मड़ावरा में पुष्पेंद्र यादव मो. नं.8127578065 से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed