{"_id":"5b329f924f1c1b614d8b868d","slug":"201530044306-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली क्रय केंद्र पर किसान से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली क्रय केंद्र पर किसान से अभद्रता का आरोप
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली क्रय केंद्र पर किसान से अभद्रता का आरोप
डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बिरधा चौकी अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी एक किसान ने डीएम को एक ज्ञापन देकर पाली क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारी पर चना की 105 कट्टी का सिक्सआर व भुगतान की मांग करने पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया है। ग्रात सतरवांस निवासी नाथूराम व पचौरीलाल ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि वह अपना चना की 105 कट्टी क्रय केंद्र पाली पर 15 जून को तुलवाया था, लेकिन वहां तैैनात कर्मचारी मोहन बाबू ने उसे न तो काई सिक्सआर ही दिया है और न ही पैसा दिया गया है। जबकि उक्त कर्मचारी ने उससे तुलाई के नाम पर अवैध रूप से पैसा भी लिया है। जब उसने उक्त कर्मचारी से उक्त चना तुलाई का सिक्सआर व भुगतान की राशि मांगी तो उक्त कर्मचारी ने 15 जून को मारपीट की गई और गालीगलौज भी की, जिससे उसे शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। यही नहीं उक्त कर्मचारी ने उसके खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र भी दिया है, इसके संबंध में उसने 25 जून को प्रार्थना पत्र भी दिया, जिसकी जानकारी उक्त कर्मचारी को हो जाने पर उसने 26 जून दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे उसके लड़केे दयाराम को फोन कर एसडीएम के बुलाने की सूचना देकर क्रय केंद्र पर बुलाया। जब वह 12 बजे दिन में पाली क्रय केंद्र पहुुंचा तो वहां एसडीएम तो नहीं मिले, लेकिन उक्त कर्मचारी ने उसे फिर से गाली गलौच करते हुए वह उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से उसकी चना की 105 कट्टी का सिक्सआर व रुपये दिलाने की मांग की। साथ ही उसने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।