{"_id":"6ac1539f03e70faba609d219","slug":"194-complaints-were-received-during-the-sampoorna-samadhan-diwas-with-26-resolved-on-the-spot-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-164412-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 194 शिकायतें आईं, 26 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 194 शिकायतें आईं, 26 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद की पांच तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 194 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने 26 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। सदर तहसील में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कई मामलों का तत्काल निस्तारण कराया।
समाधान दिवस में अवैध कब्जे, भूमि की पैमाइश और जमीनी विवादों से जुड़ी शिकायतों पर डीएम ने अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और विवादों का नियमानुसार समाधान कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सरकारी कार्य या जनशिकायतों के समाधान में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों और भू-माफिया के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
इन शिकायतों पर दिए कार्रवाई के निर्देश
बिरधा ब्लॉक के मऊमाफी निवासी ने चकबंदी के दौरान उनकी भूमि दूर स्थान पर दिए जाने की शिकायत की। डीएम ने एसओसी चकबंदी को मौके पर जाकर प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। विघामहावत निवासी ने मनरेगा से कराए गए कार्यों की जांच की मांग की, जिस पर डीसी मनरेगा को जांच के निर्देश दिए गए।
जुगपुरा निवासी ने पीएम आवास का निर्माण विपक्षियों द्वारा रोके जाने की शिकायत की। इस पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और थानाध्यक्ष कोतवाली को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। परसई नाराहट निवासी ने भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की, जिस पर एसडीएम महरौनी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मेलवाराकलां निवासी महिला ने भूमि पर अवैध कब्जा कर टपरा डालने की शिकायत की। इस पर एसओसी चकबंदी को संयुक्त रूप से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आजादपुरा निवासी महिला ने साप्ताहिक समाचार पत्र के पत्रकारों पर परेशान करने और रुपये मांगने का आरोप लगाया। डीएम ने जिला सूचना अधिकारी और सीओ सदर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
तालबेहट की कांशीराम कॉलोनी निवासी ने दिव्यांग बच्चे के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड में उसका नाम जोड़ने की मांग की। इस पर पूर्ति अधिकारी और सीएमओ को प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
शिकायतों व निस्तारण पर एक नजर
तहसील
शिकायतें
निस्तारण
सदर
61
8
तालबेहट
79
14
महरौनी
10
1
मड़ावरा
14
0
पाली
30
3
कुल
194
26
समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर हेमंत पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।