फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भरोसे लायक नहीं रहे नेताओं के किए वायदे

भरोसे लायक नहीं रहे नेताओं के किए वायदे

Thu, 02 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
भरोसे लायक नहीं रहे नेताओं के किए वायदे
भरोसे लायक नहीं रहे नेताओं के वादे
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के कामकाज से खुश नजर नहीं आ रहे लोग
वार्ड नंबर 01 सिद्दनपुरा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व पार्षद पद के उम्मीदवारों द्वारा कई लुभावने वादे किए जा रहे हैं। लेकिन, नागरिकों को उन वायदों पर तनिक भी भरोसा नहीं हो रहा है। इसकी वजह पिछले चुनाव के दौरान किए गए वायदों का पूरा नहीं होना है। वार्ड नंबर एक के मतदाता आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, नगर में मतदाता जनप्रतिनिधियों के कामकाज से खुश नहीं नजर नहीं आ रहे हैं। इसके पीछे कारण है कि पूर्व के चुनावों में जो जनता से वायदे किए गए, इनमें से अधिकांश कार्य पूरे नहीं हुए हैं। यहां तक कि कई नेता तो ऐसे रहे, जिन्होंने चुनाव जीतने के बाद पलटकर नहीं देखा कि क्षेत्रीय जनता किस हाल में है। उन्होंने केवल अपने विकास की चिंता की। इस सोच के कारण क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो सका। आज भी क्षेत्रीय जनता मार्ग प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सड़क व जलापूर्ति के लिए परेशान है।
विज्ञापन

.....
फोटो 10
कैप्सन- रमेश प्रसाद विश्वकर्मा
विश्वसनीय उम्मीदवार को देंगे अपना मत
नेहरू नगर से सिद्दन तक जाने वाला मार्ग खस्ताहाल में है। पेयजल की समस्या से किसी से छिपी नहीं है। बी केबिन के पास लगे हैंडपंप से पानी ढोना पड़ता है। बच्चा जेल तक सड़क बनवाने का वायदा किया था जो जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। अबकी बार शिक्षित एवं विश्वसनीय उम्मीदवार को ही अपना मत देंगे। यदि चुने गए उम्मीदवार ने अच्छा काम किया तो उसे अगली पंचवर्षीय में भी मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश प्रसाद विश्वकर्मा
क्षेत्रीय नागरिक
.....
फोटो 12
कैप्सन- रविशंकर तिवारी
आधा अधूरा कराया विकास
जो जनप्रतिनिधि चुने गए थे, उन्होंने क्षेत्र का आधा अधूरा विकास कराया है, न तो पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ कराया है और न ही नालियों का पक्का नहीं किया। इसलिए अब नेताओं के वायदों पर भरोसा नहीं रहा। एक बार तो कच्ची नाली में वाहन लड़खड़ा गया था, इसमें वह पत्नी के साथ गिर पड़े थे, जो कच्ची नाली को पक्का एवं पेयजल की व्यवस्था करेगा उसके पक्ष में ही मतदान करेंगे।
रविशंकर तिवारी
क्षेत्रीय नागरिक
....
फोटो 11
कैप्सन-देवा
प्रलोभन देने वाले को नहीं देंगे वोट
चुनाव में प्रलोभन देने वाले उम्मीदवार को बिलकुल वोट नहीं देंगे। पांच साल से पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। मुहल्ले में पाइप लाइन तक नहीं बिछाई गई है। जहां पाइप लाइन बिछी है वहां भी पानी नहीं आता है। इसके अलावा सफाई का भी बुरा हाल है। इस बार उसी उम्मीदवार को अपना वोट देंगे जो वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या का समाधान कराएगा।

देवा
क्षेत्रीय महिला
......
फोटो 13
कैप्सन- सतीश चौबे
जो सबकी सुनेगा वोट उसी को देंगे
ऐसा प्रतिनिधि होना चाहिए जो क्षेत्र की साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील हो। हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लें, ऐसे उम्मीदवार को ही चुनाव में अपना वोट देंगे। वर्तमान में वार्ड नंबर एक के क्षेत्रवासी अनगिनत समस्याओं से जूझ रहे हैं। पूर्व के प्रतिनिधियों ने उन समस्याओं के निस्तारण में बिलकुल भी रुचि नहीं दिखाई।
सतीश चौबे
क्षेत्रीय युवक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed