फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   19 day old girl's condition worsens, death

Lalitpur News: 19 दिन की बच्ची हालत बिगड़ी, मौत

Wed, 11 Oct 2023 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
19 day old girl's condition worsens, death
पिता ने लगाया लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य महकमा पूरे प्रकरण की जांच में जुटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तालबेहट क्षेत्र के ग्राम गेवरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 19 दिन की बच्ची को उसकी मां बीसीजी का टीका लगवाने आंगनबाड़ी केंद्र पर लेकर गई। वहां पर टीका लगने के कुछ ही देर बाद बच्ची सुस्त हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल जांच कमेटी का गठन कर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम का आदेश जारी किया।
थाना पूराकलां के अंतर्गत ग्राम गेवरा निवासी संतोष कुमार पुत्र जसरथ ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह अपनी 19 पुत्री को लेकर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर बीसीजी का टीका लगवाने पहुंचा, जहां पर उसकी पुत्री को टीका लगा, इसके दो घंटे बाद उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में चिकित्सकों ने उसकी पुत्री को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, प्रकरण की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट प्रभारी डॉ. विशाल पाठक के नेतृत्व में एक टीम को ग्राम गेवरा में जांच के लिए रवाना किया। साथ ही जिला मुख्यालय से प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शिवप्रकाश को जांच अधिकारी नामित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि जिस दवा की शीशी से बच्ची को टीका लगाया था, उससे तीन अन्य बच्चों का भी टीकाकरण किया गया, जो पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रतिरक्षण अधिकारी, डब्लूएचओ व बाल रोग विशेषज्ञ की टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को बीसीजी का टीका लगा था। पहले से बच्ची बीमार रही होगी, टीके से मौत नहीं हो सकती है। मौत का कारण पता लगाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जो मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed