{"_id":"5b6f4b284f1c1bef258b4713","slug":"181534020392-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बिगाड़े सरकारी कार्यालयों के रास्ते, आने-जाने में असुविधा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बिगाड़े सरकारी कार्यालयों के रास्ते, आने-जाने में असुविधा बढ़ी
Updated Sun, 12 Aug 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने बिगाड़े सरकारी कार्यालयों के रास्ते
आने-जाने में असुविधा बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कई सरकारी कार्यालयों के रास्ते खराब हो गए हैं। इन रास्तों पर या तो बारिश का पानी भर गया है या फिर रास्ते कीचड़ में पूरी तरह तब्दील हो गए हैं। इसके बाद भी ऐसे रास्तों को सुधारा नहीं जा रहा है। इससे आने-जाने में असुविधा उत्पन्न हो गई है।
बीते माहों में स्टेशन रोड का डामरीकरण करा दिया गया है। लेकिन फुटपाथ अभी तक तैयार नहीं किया जा सका है। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ने फुटपाथ पर मिट्टी डालकर समस्या और बढ़ा दी है। शहर की यह इकलौती सड़क नहीं है, अन्य जगहों की सड़कें भी खस्ताहाल हैं। इससे शहरवासियों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो बारिश ने शहर की कई और रास्तों को बिगाड़ दिया है। इसमें सबसे ज्यादा कई सरकारी कार्यालय के रास्ते खराब हुए हैं। स्टेशन रोड स्थित बांट माप कार्यालय का सीधा जुड़ाव व्यापारियों से है। यहां दुकानदारी में इस्तेमाल हो रहे बांटों पर मुहर लगाई जाती है, इस मुहर लगने का मतलब सही वजन का बांट का है। इससे घटतौली की गुंजाइश खत्म हो जाती है। इसके अलावा विभागीय अधिकारी मिस पैकेजिंग पर नजर रखते हैं। ऐसे मामलों को लेकर आए दिन कार्यालय में व्यवसायी एवं शिकायतकर्ताओं का आना-जाना रहता है। इसी तरह जल संस्थान और जल निगम कार्यालय का है। इन दोनों ही विभागों पर जलापूर्ति का जिम्मा है। यहां अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार व शिकायतकर्ता पहुंचते हैं। इसके बाद भी इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। रजिस्ट्रार कार्यालय में मकान व भूमि की रजिस्ट्री कराई जाती है। इससे यहां भीड़भाड़ बनी रहती है। यह मार्ग बारिश के चलते कीचड़ से सन गया है। नेहरू महाविद्यालय कार्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसे लेकर छात्र-छात्राओं का जमघट लग रहा है। इस रोड पर जगह-जगह सड़क खराब हो गई है। आईटीआई मार्ग पर गड्ढे नजर आने लगे हैं। हल्की बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। जिला पूर्ति, डूडा व प्रोवेशन कार्यालय जाने वाले रास्ते में भी गड्ढे हो गए हैं। ऐसी सड़कों की फौरी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही है। जिससे स्थानीय लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं।
पुलिया के बगल में भरा पानी
सपा कार्यालय के सामने एक पुलिया का निर्माण है। बारिश होते ही इसके बगल में पानी भर जाता है जबकि यह रोड जैन मंदिर एवं चंडी मंदिर तक पहुंचता है। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बारिश उपरांत सही होंगी सड़कें दुरूस्त
जल संस्थान, जल निगम वाले मार्ग के टेंडर की प्रक्रिया दो सप्ताह के अंदर प्रारंभ हो जाएगी। वहीं, अन्य सड़कों का भी चिह्नींकरण कर लिया गया है। जिनका निर्माण बारिश उपरांत कराया जाएगा।
रजनी साहू, अध्यक्ष