{"_id":"5b3a8d774f1c1b4e578b4605","slug":"181530563959-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान: तालबेहट अमर उजाला फाउंडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान: तालबेहट अमर उजाला फाउंडेशन
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान कर अड़तीस लोग बने पुण्य के भागी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तालबेहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा शिविर
जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने निभाई भागीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 38 लोगों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा तमाम लोग ऐसे भी रहे, जो शिविर में रक्तदान करने पहुंचे, परंतु स्वास्थ्य कारणों से उनका रक्त नहीं लिया गया। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मैटरनिटी विंग में शिविर का शुभारंभ सुबह दस बजे हुआ।
शिविर का शुभारंभ प्रभारी जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय सूरज मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी पद्म सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर के सोनी, अधीक्षक डा. नरेंद्र कुमार, तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह, उपखंड अधिकारी विद्युत वीरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि अगर हम रक्तदान करने का संकल्प ले लें तो खून की कमी से किसी की जान न जाए। रक्तदान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए अतिथियों ने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की।
ष्ठमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में जनप्रतिनिधियों ने भी भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविर में जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव, बिजरौठा गांव प्रधान करन सिंह कुशवाहा, धमकना ग्राम प्रधान पति बलबीर सिंह, खांदी ग्राम प्रधान पति रघुराज यादव ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
पत्नी और पुत्र के साथ किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वामी प्रसाद यादव ने अपनी ग्राम प्रधान पत्नी विमला देवी और पुत्र विवेक के साथ आकर रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अभी 18 साल का हुआ है और उसने पहली बार रक्तदान किया है।
सोमवार को रक्तदान शिविर में मीनू बाल्मीकि, गजेंद्र मोहन त्रिपाठी, मुन्नालाल, शरद सोनी, उदय प्रकाश गुप्ता, रामनारायण पाठक, अजय यादव, राजेश उर्फ परशु, राजेंद्र लिटौरिया, विकास गुप्ता, आशीष लिटौरिया, गोविंद सिंह राजपूत, मनोज पस्तोर, धर्मेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र रावत, देवशरण उपाध्याय, वनमानी विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, बाबूलाल कुशवाहा, दीवान यादव, हरीहर प्रताप सिंह, विवेक परिहार, धीरज श्रीवास्तव, राजकुमार, उमाशंकर भौंड़ेले उर्फ बब्लू, अजय उपाध्याय और अन्नू चौबे ने रक्तदान किया।
विश्व हिंदू महासंघ, युवा जाग्रति मंच, सिंघम समिति, ग्राम प्रधान संघ, शिक्षक संघ, तहसील बार संघ, पत्रकार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रक्तदान किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी अनुपम मिश्रा, बालमुकुंद साध, आशीष गोस्वामी, प्रतिभा सेन, धर्मेंद्र कुुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज सोनी, प्रीतम कुमार, गौतम मोदी का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही बंटी राजा, अजय पाल, महेंद्र सिंह का भी सहयोग रहा।