फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   .मुख्य सड़क पर ही होने लगा कार बेचने का कारोबार

.मुख्य सड़क पर ही होने लगा कार बेचने का कारोबार

Wed, 14 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
.मुख्य सड़क पर ही होने लगा कार बेचने का कारोबार
मुख्य सड़क पर होने लगा कारों का कारोबार
विज्ञापन

ललितपुर। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम पुरानी समस्या है। लेकिन, पिछले डेढ़ माह से फूटपाथ पर हो रहे कारों के कारोबार ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। तुवन मंदिर से लेकर वर्णी चौराहे तक सुबह से ही सड़क पर जगह-जगह सेल की तख्ती लगी कारें सजा दी जाती है। इनके अतिक्रमण से आवाजाही करने वालों को परेशानी होती है। कारों का यह व्यवसाय नियम को ताक पर रखकर किया जा रहा है, जबकि नगर पालिका से लेकर, ट्रैफिक पुलिस तक जिम्मेदारी लेने से कतरा रही है।

गौतलब है कि तुवन मंदिर से वर्णी कालेज तक सड़क पर डिवाइडर बना है। इससे यातायात की स्थिति ठीक थी, लेकिन जब से सड़क पर कार बेचने का कारोबार शुरू हुआ तब से इस मार्ग पर भी यातायात प्रभावित होने लगा है। यह रास्ता स्टेशन की और जाने से दिन भर चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन, डेढ़ माह से तुवन चौराहे से वर्णी कालेज के मध्य दोनों तरफ सेकंड हैंड कार का बाजार लगने लगा है। इसके चलते राहगीरों को फुटपाथ के अभाव में मजबूरन बीच सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जब भी अतिक्रमण हटाने की बारी आती है तो नगर पालिका पूरी जिम्मेदारी पुलिस के पाले में डाल देती है। इसी तरह पुलिस भी जिम्मेदारी नगर पालिका के पाले में डालकर इससे पल्ला झाड़ लेती है। इसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहां से आई कारें
शासन द्वारा बनाए गए नए नियमों के तहत महानगरों से पुराने वाहन हटाए जा रहे हैं। ऐसे में कस्बों एवं छोटे शहरों में सेकंड हैंड कारों का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। ललितपुर शहर में भी छह से सात व्यवसायी दिल्ली, अहमदाबाद जैसे शहरों से पुरानी कारें लाकर यहां बेचने का धंधा करने लगे हैं। ये लोग फुटपाथ पर ही बांस बल्ली और टीन का टप्पर डालकर सेकंड हैंड कार बेचते हैं, इन्हें देखने वालों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण
अतिक्रमण ने शहर को बुरी तरह जकड़ लिया है। शायद ही ऐसी कोई सड़क बची हो जिस पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा न जमाया हो। इससे यातायात व्यवस्था संभल नहीं पा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसे नियंत्रित करने के लिए सावरकरचौक से तुवन तक वनवे की व्यवस्था अपनाई है। इसमें भी अतिक्रमणकारी खलल डालने में बाज नहीं आ रहे हैं। जब से वनवे चालू हुआ है तब से तालाबपुरा से होकर तुवन मंदिर तक का मार्ग अतिव्यस्त हो गया है। इसके बाद भी मुहल्ला तालाबपुरा में सड़क के दोनों किनारों पर दुपहिया, चार पहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। वनवे के कारण आजादचौक से लक्ष्मीपुरा होकर तालाबपुरा तक का पहुंच मार्ग भी व्यस्त हो गया है। तमाम वाहन इस शार्टकट रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। यहां खड़े वाहनों के कारण जाम जैसी स्थिति बन जाती है।

.......
फोटो 4
कैप्शन- रामसेवक साहू
दुकानदार अपनी हद में रहकर करें कारोबार
शहर में व्याप्त अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दुकानदारों को अपनी हद में रहकर कारोबार करना होगा। जब तक यह बात दुकानदार नहीं समझेंगे तब तक अतिक्रमण यूं ही बना रहेगा। चाहे वह फुटपाथी दुकानदार हो या पक्की दुकान के मालिक। प्रशासन को भी इस पर ध्यान देना चाहिए।
रामसेवक साहू, व्यवसायी
.......
फोटो 8
कैप्शन-विजय कुशवाहा
अतिक्रमण मामले में अफसर का ढुलमुल रवैया
ऐसा नहीं है कि शहर में एक दिन में अतिक्रमण चहुंओर फैल गया। जो जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी हैं, वह अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। फुटपाथियों को व्यवस्थित कर दिया जाए तो अतिक्रमण पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

विजय कुशवाहा, दुुकानदार
......
फोटो 5
कैप्शन- अजित कुमार
बाजार को व्यवस्थित करना जरूरी
शहर में अतिक्रमण गलियों से होकर मुख्य सड़कों में पसर गया है। तमाम दुकानदार ऐसे हैं, जिनकी दुकान की हद कहीं है और कारोबार कहीं कर रहे हैं। इससे शहर का सौंदर्य बिगड़ गया है। दूर से किसी कसबे की माफिक नजर आता है। उन्होंने बाजार को व्यवस्थित करने पर जोर दिया।
अजित कुमार, दुकानदार
.......
करेंगे जानकारी
सड़क पर कार की सेल लगाने की जानकारी नहीं है। इस पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
कैलाश नाथ, यातायात निरीक्षक
.......
जताई अनभिज्ञता
सड़क पर चलाए जा रहे कार बाजार की जानकारी नहीं है। पीडब्ल्यूडी की सड़क है तो वह ही इसके बारे में बता सकते हैं।
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
.......
शिकायत प्राप्त होगी तो की जाएगी कार्रवाई
यदि कार बाजार संचालित होने की शिकायत प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
सुबोध कुमार
सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed