{"_id":"59989b294f1c1bb2098b49ba","slug":"171503173417-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पलाइन से महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्पलाइन से महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सुरक्षित
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही 181 रेस्क्यू वैन के बारे में जानकारी देने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने के लिए है।
शनिवार को बिरधा विकासखंड क्षेत्र के मेरतीकलां, बिरारी, कुमरौला, उत्तमधाना, कचनौदा कलां, पड़ौरिया, जीरौन, ऐरा, जाखलौन, पिपरिया वंशा, रजवारा, खोंखरा तथा कल्यानपुरा गांव मेें सुगमकर्ता रचना सहगल, क्षमा तथा सोनिका साहू ने 181 रेस्क्यू वैन महिला हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए यह सुविधा प्रदान की है। सरकार द्वारा महिलाओं को उनका हक और पहचान दिलाने के लिए हर जनपद के जिला अस्पताल में आपकी शखी आशा ज्योति केन्द्र खोला जाना है, जो कि वर्तमान में जिला प्रोबेशन कार्यालय मे संचालित है। जहां महिलाओं के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, रास्ते में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, विधिक सहायता, परामर्श, चिकित्सीय सुविधा, पुलिस सहायता आदि सुविधायें दी जाएंगी। इसके अलावा जो महिलायें या बालिकायें 181 टोल फ्री नम्बर डायल करेगीं, उनकी पहचान एवं सूचना गुप्त रखी जाएगी।