{"_id":"5aa832f04f1c1bb3758b557f","slug":"161520972528-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा: 15 मार्च को अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की लिखित चयन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा: 15 मार्च को अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की लिखित चयन परीक्षा
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल देंगे गुरुजी अंग्रेजी की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जाने वाले परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के चयन की लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक किया जाएगा। इसमें 150 पद के सापेक्ष कुल 180 शिक्षक परीक्षा देगें।
एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र शुरु हो जाएगा, इस नवीन सत्र से सभी ब्लॉक क्षेत्रों में पांच-पांच परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित किया जाना है। जनपद के छह ब्लॉक क्षेेत्रों में कुल 30 अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालय संचालित किए जाने हैं। इन विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने के लिए चयनित होने वाले सहायक अध्यापकों व प्रधानाध्यापकों की लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 15 मार्च की सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में आयोजित की जाएगी। एक कक्ष में 40 से अधिक शिक्षक परीक्षा नहीं देगें। आयोजित परीक्षा के लिए कक्ष और कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को सौंपी गई है, जिसके लिए बीएसए ने प्रधानाचार्य को दिशा निर्देश दे दिए हैं। इस परीक्षा के बाद मौखिक परीक्षा होगी। लिखित व मौखिक दोनों ही परीक्षाएं 50-50 अंको की है। गौरतलब है कि अंग्रेजी माध्यम के इन विद्यालयों में पढ़ाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में चार सहायक अध्यापक और एक प्रधानाध्यापक की आवश्यकता है। इनके चयन के लिए 28 फरवरी तक आवेदन लिए गए थे, जिनमें कुल सहायक व प्रधानाध्यापक के 150 पद के सापेेक्ष 180 परिषदीय शिक्षकों ने आवेदन किया था। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में तैनाती के लिए उन्हीं शिक्षकों ने आवेदन किया है, जिन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंग्रेजी विषय से उत्तीर्ण किया है। इसके अलावा सहायक अध्यापकों के पद के सापेक्ष प्राथमिक विद्यालयों के सहायक शिक्षक और प्रधानाध्यापक पद के लिए प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक ही मान्य है। वहीं नगर क्षेत्र में चल रही शिक्षकों की कमी के चलते इसमें नगर क्षेत्र को शामिल नहीं किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक से विभाग ने 7-7 विद्यालय चयनित किए हैं, इन्हीं में से पांच-पांच विद्यालय संचालित किए जाएगें।
ताबलेहट, मड़ावरा व महरौनी से नहीं आए पर्याप्त आवेदन
छह ब्लॉकों में 150 सहायक व प्रधानाध्यापक के सापेक्ष 167 ने आवेदन किया है। पांच-पांच विद्यालय के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक में 25 सहायक व प्रधानाध्यापकों की आवश्यकता है, जनपद के छह ब्लॉकों में से तीन ब्लॉक ऐसे हैं जहां पर जरुरत के सापेक्ष आवेदकों की संख्या कम है। वहीं लिखित परीक्षा व मौखिक परीक्षा में पास नहीं होने पर कई आवेदक बाहर भी हो जाएगें। साथ ही दूर दराज का स्कूल आवंटित होन पर चयन के बाद भी शिक्षक अपना मूल विद्यालय नहीं छोड़गें। इसमें जखौरा ब्लॉक से 49, तालबेहट ब्लॉक से 22, बिरधा ब्लॉक क्षेत्र से 29, मड़ावरा ब्लॉक से 18, महरौनी क्षेत्र 24, बार ब्लॉक क्षेत्र 38 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें ब्लॉक ताबलेहट, मड़ावरा व महरौनी में आवेदकों की संख्या काफी कम है।