फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय में स्टाफ को महिनों से नहीं मिल रहा वेतन

कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय में स्टाफ को महिनों से नहीं मिल रहा वेतन

Thu, 14 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय में स्टाफ को महिनों से नहीं मिल रहा वेतन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बजट का अभाव
विज्ञापन

ललितपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत ग्रामीण गरीब परिवार की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जनपद के समस्त ब्लॉक में एक-एक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। बजट के अभाव में इन विद्यालयों में संविदा पर तैनात कर्मियों व स्टाफ को विगत तीन महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे परेशानी खड़ी हो रही है।

जनपद में समस्त छह ब्लॉकों में एक-एक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। विकासखंड बार का कस्बा बानपुर में, जखौरा ब्लॉक का ग्राम मिर्चवारा में, बिरधा ब्लॉक का ग्राम कल्याणपुरा में, तालबेहट ब्लॉक का ग्राम तरगुवां में, मड़ावरा ब्लॉक का ग्राम गौना में, महरौनी ब्लॉक का ग्राम मलईपुरा में बना हुआ है। इन आवासीय विद्यालयों में 100-100 बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं। प्रत्येक आवासीय विद्यालय में लगभग 14 लोगों का स्टाफ है, जो संविदा पर तैनात हैं। इसमें करीब आधा स्टाफ चौबीस घंटे की नौकरी करता है। बीते तीन माह से स्टाफ को मानदेय नहीं मिला है। इसके पीछे की वजह विभागीय अधिकारी बजट का अभाव बता रहे हैं। बजट के लिए भी विभाग के द्वारा शासन को लगातार पत्र भेजा जा रहा है। मानदेय नहीं मिलने के कारण स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह तो गनीमत है कि इन आवासीय विद्यालय में रहने वाले बच्चों के खाद्य पदार्थों व आवश्यक सामग्री की आपूर्ति वार्षिक ठेके पर चलती है, इस वजह से समस्या पैदा नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed