{"_id":"5f206b5f8ebc3e638f566d0e","slug":"16-more-than-find-paisent-corona-positive-lalitpur-news-jhs1726055114","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : ??????
ललितपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का दायरा कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को 16 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इनमें शहर निवासी 15 और एक ग्रामीण क्षेत्र का संक्रमित पाया गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 282 हो गई है।
जिले में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें संक्रमित क्षेत्र के 250 मीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। यहां पर लोगों में लक्षण खोजे जा रहे हैं। संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके बाद भी संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 16 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी छह व्यक्तियों में संक्रमण होने की पुष्टि हुई है, जिसमें एक 26 वर्षीय महिला, दूसरी 27 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय वृद्ध महिला, उम्र 40 वर्ष व 65 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला चौबयाना में तीन संक्रमित मिले हैं। इनमें दो महिलाएं उम्र 38 वर्ष व 53 वर्ष और एक 33 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है।
मोहल्ला महावीरपुरा में 50 वर्षीय व्यक्ति व 57 वर्षीय महिला संक्रमित है। आजाद चौक निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति व आजापुरा निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। मोहल्ला वंशीपुरा निवासी 40 वषीय व्यक्ति, इलाइट चौराहा निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
ब्लॉक बिरधा के अंतर्गत ग्राम खिरियाछतारा निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित व्यक्तियों की कुंडली खंगालने की तैयारी कर रहा है। टीमों द्वारा संक्रमित क्षेत्र में थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। परिजन और संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी के सैंपल लेकर जांच की जाएगी। उधर, 24 जुलाई से अब तक के 1464 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
मंगलवार को जिले में 16 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों से वार्ता कर उपचार के लिए भर्ती कराने की तैयारी कर रहा है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी